रविवार, 14 जून 202611:54:42 PM
Download App
Home/देश

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 दिनों तक कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 14, 2026
05:28 AM
मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 दिनों तक कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

14 और 15 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 14 और 15 जून के लिए प्रदेश के कई संभागों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

TMC में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल : सायनी घोष और माला राय की छुट्टी, कुणाल घोष व अर्णब बनर्जी को मिली नई जिम्मेदारी

तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट

विभाग ने कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। वहीं सीहोर, ग्वालियर, भिंड, जबलपुर, दमोह और सागर जिलों में कहीं-कहीं हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इसी बीच दमोह में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट

प्री-मानसून गतिविधियों के कारण भोपाल और ग्वालियर संभाग के कई जिलों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना नहीं है और मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रहेगा।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन बवाल : पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का हंगामा, ट्रैक जाम, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

16 जून को भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 16 जून को भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। राजधानी भोपाल सहित विदिशा, रायसेन, राजगढ़, हरदा, देवास, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, कटनी, उमरिया, सतना, अनूपपुर और शहडोल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मानसून की प्रगति तेज

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा लगातार आगे बढ़ रही है और मौसमी परिस्थितियां उसके अनुकूल बनी हुई हैं। इसी कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान चंबल और जबलपुर संभाग के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, शहडोल, सागर, इंदौर और रीवा संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश देखने को मिली।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें