सोमवार, 15 जून 202601:41:51 AM
Download App
Home/देश

TMC में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल : सायनी घोष और माला राय की छुट्टी, कुणाल घोष व अर्णब बनर्जी को मिली नई जिम्मेदारी

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 14, 2026
05:19 AM
सायनी घोष और माला राय की छुट्टी, कुणाल घोष व अर्णब बनर्जी को मिली नई जिम्मेदारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी हलचल के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए कई अहम पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व ने उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष पद से वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को हटाकर बेलियाघाटा के विधायक कुणाल घोष को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, पार्टी की युवा इकाई में भी बड़ा फेरबदल करते हुए सांसद सायनी घोष को अध्यक्ष पद से हटाकर युवा नेता अर्णब बनर्जी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

महिला संगठन में भी बदलाव

सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के निर्देश पर महिला संगठन तृणमूल महिला कांग्रेस में भी नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। कोलकाता दक्षिण से सांसद माला राय को अध्यक्ष पद से हटाकर कालिगंज विधायक अलीफा अहमद को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी के भीतर हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

बागी नेताओं पर कार्रवाई के संकेत

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सायनी घोष और माला राय उन नेताओं में शामिल रही हैं, जिन्होंने हाल के दिनों में पार्टी नेतृत्व से अलग रुख अपनाया था। दोनों नेताओं के नाम उन सांसदों के समूह में भी सामने आए हैं, जिन्हें पार्टी के भीतर असंतुष्ट खेमे का हिस्सा माना जा रहा है।

सूत्रों का दावा है कि बागी सांसदों का एक समूह सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपने की तैयारी में है। इस ज्ञापन में वे स्वयं को "वास्तविक तृणमूल कांग्रेस" के रूप में मान्यता देने की मांग कर सकते हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान

पार्टी के भीतर यह उथल-पुथल 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद और तेज हुई है। चुनावी नतीजों के बाद संगठन के भीतर नेतृत्व, रणनीति और भविष्य की दिशा को लेकर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन बवाल : पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का हंगामा, ट्रैक जाम, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Punjabi Tadka Restaurant : गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास होटल में लगी आग, फटे 3 गैस सिलेंडर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए ताजा संगठनात्मक बदलाव पार्टी नेतृत्व का स्पष्ट संदेश हैं कि अनुशासन और संगठनात्मक नियंत्रण को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। वहीं, इन नियुक्तियों को पार्टी के भीतर नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन को फिर से सक्रिय करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अब सबकी निगाहें बागी नेताओं के अगले कदम और पार्टी नेतृत्व की आगे की रणनीति पर टिकी हुई हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति में और बड़े घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें