गुरुवार, 22 अक्टूबर 202602:06:57 PM
Download App
Home/देश

बिजली ट्रांसमिशन में मध्यप्रदेश का दबदबा : 2.60% लॉस के साथ MP ट्रांसको को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अवॉर्ड

admin

admin

Oct 22, 2026
12:34 PM
2.60% लॉस के साथ MP ट्रांसको को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अवॉर्ड

भोपाल। बिजली ट्रांसमिशन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने एक बार फिर अपनी तकनीकी दक्षता और बेहतर कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया है। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) को वेस्टर्न रीजन में सबसे कम 2.60 प्रतिशत ट्रांसमिशन लॉस दर्ज करने के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पावर लाइन ट्रांसटेक इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कंपनी को यह सम्मान लगातार दूसरे वर्ष मिला है। इस उपलब्धि को प्रदेश की मजबूत विद्युत ट्रांसमिशन व्यवस्था और निरंतर तकनीकी सुधारों का परिणाम माना जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई, तकनीकी दक्षता को बताया उपलब्धि का आधार

ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस उपलब्धि पर एमपी ट्रांसको के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की सुदृढ़ विद्युत ट्रांसमिशन व्यवस्था, तकनीकी दक्षता, नवाचार और लगातार सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।

मंत्री ने कहा कि ट्रांसमिशन लॉस को न्यूनतम रखते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। एमपी ट्रांसको का लगातार दूसरे वर्ष यह पुरस्कार हासिल करना कंपनी की कार्यक्षमता और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों को रेखांकित करता है। कंपनी की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरसी शर्मा और वसंत कर्नाड ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

पावर सेक्टर की प्रतिष्ठित पत्रिका ने स्थापित किया पुरस्कार

राष्ट्रीय पावर लाइन ट्रांसटेक इंडिया अवॉर्ड भारतीय विद्युत ट्रांसमिशन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है। यह पुरस्कार भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त मंच के तहत प्रदान किया जाता है। इसे पावर सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका पावर लाइन ने स्थापित किया है।

पांच राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में बेहतर प्रदर्शन

वेस्टर्न रीजन में मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और गोवा शामिल हैं। इस क्षेत्र में केंद्रशासित प्रदेश दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली भी आते हैं। ऐसे व्यापक क्षेत्र में सबसे कम ट्रांसमिशन लॉस दर्ज करना एमपी ट्रांसको के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लगातार दूसरी बार सम्मान मिलने से प्रदेश की विद्युत ट्रांसमिशन व्यवस्था की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें