शुक्रवार, 6 नवंबर 202603:47:19 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

कीवी टीम के लिए बुरी खबर : चोटिल स्टार बल्लेबाज काॅनवे वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को मिला मौका

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 06, 2026
08:01 AM
चोटिल स्टार बल्लेबाज काॅनवे वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को मिला मौका

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवर को बेलिंग्टन के मैदान में खेला जाएगा। टीम इंडिया जहां 2.0 की बढ़त लेने के इरादे से मेदान में उतरेगी। वहीं कीवी टीम की निगाहें सीरीज को बराबरी पर लाने पर रहेंगी। इन सबके बीच मेहमान टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई है। न्यूजीलैंड के अनुभवी बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे सिर में चोट के चलते पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह निक केली को न्यूजीलैंड की मुख्य टीम में शामिल किया गया है।

अभ्यास के दौरान मैट हेनरी से हुई थी टक्कर

सीरीज शुरू होने से पहले कैचिंग अभ्यास के दौरान डेवन कॉनवे की तेज गेंदबाज मैट हेनरी से जोरदार टक्कर हो गई थी। इस घटना में दोनों खिलाड़ियों को कनकशन की समस्या हुई थी। इसके चलते दोनों पहले वनडे में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, मैट हेनरी अब चोट से उबर चुके हैं और शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं कॉनवे की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें पूरी सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया गया है।

निक केली की मुख्य टीम में एंट्री

डेवन कॉनवे की जगह निक केली को न्यूजीलैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया है। केली इससे पहले न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा थे। उन्हें भारत के खिलाफ चैथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था, लेकिन अब दूसरे और तीसरे मुकाबले के लिए भी मुख्य टीम में जगह मिल गई है। केली के टीम में शामिल होने के बाद न्यूजीलैंड ए टीम में भी बदलाव किया गया है। उनकी जगह बल्लेबाज डेल फिलिप्स को शामिल किया गया है।

पहला वनडे जीतकर भारत 1-0 से आगे

भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब शनिवार को दूसरा वनडे खेला जाएगा। कॉनवे की गैरमौजूदगी न्यूजीलैंड के लिए चुनौती बढ़ा सकती है, जबकि मैट हेनरी की वापसी से गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। ऐसे में दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें