शनिवार, 24 अक्टूबर 202608:39:01 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

आईपीएल 2027 से पहले एमआई का बड़ा दांव : कीरोन पोलार्ड बने हेड कोच, नीता अंबानी ने जताया भरोसा, जानें किसकी लेंगे जगह

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 24, 2026
05:57 AM
कीरोन पोलार्ड बने हेड कोच, नीता अंबानी ने जताया भरोसा, जानें किसकी लेंगे जगह

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (एमआई) 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के नेतृत्व को लेकर बड़ा ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। वह महेला जयवर्धने की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मुंबई इंडियंस के साथ खिलाड़ी के रूप में पांच प्च्स् खिताब जीतने वाले पोलार्ड अब कोच की भूमिका में टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश करेंगे।

16 साल से मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा हैं पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड का मुंबई इंडियंस के साथ लंबा और सफल रिश्ता रहा है। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने टीम की कई ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया। हाल के समय में वह फ्रेंचाइजी के बैटिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे। अब उन्हें हेड कोच बनाकर टीम ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया है।

फ्रेंचाइजी के मुताबिक, पोलार्ड को मुंबई इंडियंस की टीम संस्कृति, काम करने के तरीके और बड़े मुकाबलों में दबाव से निपटने की अच्छी समझ है। टी20 क्रिकेट में लगातार बदलती रणनीतियों और प्रतिस्पर्धा के बीच उनका अनुभव टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

आईपीएल 2027 में नई रणनीति के साथ उतरेगी टीम

पोलार्ड की नियुक्ति को मुंबई इंडियंस के अगले अध्याय की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। टीम को उनसे खिलाड़ियों के अनुभव का बेहतर इस्तेमाल करने और टी20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों के अनुसार रणनीति तैयार करने की उम्मीद होगी। अब नजर इस बात पर रहेगी कि पोलार्ड की कोचिंग में मुंबई इंडियंस प्च्स् 2027 में कैसा प्रदर्शन करती है।

नीता अंबानी ने बताया खास फैसला

मुंबई इंडियंस की सह-मालकिन नीता मुकेश अंबानी ने पोलार्ड की नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पोलार्ड महज 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और पिछले 16 वर्षों में परिवार का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं।

नीता अंबानी के मुताबिक, खिलाड़ी के रूप में पोलार्ड ने टीम को कई यादगार पल दिए हैं। अब कोच के तौर पर वह अपने अनुभव, जुनून और खेल की गहरी समझ को खिलाड़ियों के साथ साझा करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि पोलार्ड नई जिम्मेदारी में भी पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे।

पोलार्ड बोले- एमआई मेरी जिंदगी और करियर का अहम हिस्सा

हेड कोच बनने के बाद कीरोन पोलार्ड ने कहा कि मुंबई इंडियंस की जिम्मेदारी संभालना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और फिर कोच के रूप में इस सफर का हिस्सा रहने से उन्हें समझ आया है कि मुंबई इंडियंस किस चीज का प्रतिनिधित्व करती है।

पोलार्ड ने नीता अंबानी, आकाश अंबानी और पूरी मुंबई इंडियंस फैमिली का भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें