बुधवार, 21 अक्टूबर 202610:30:02 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

कप्तानी छोड़ने के बाद बदला हरमनप्रीत का अंदाज : बोलीं- अब बिना दबाव के खेल का आनंद लेना है, जिम्बाब्बे के खिलाफ ठोके 91 रन

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 21, 2026
06:40 AM
बोलीं- अब बिना दबाव के खेल का आनंद लेना है, जिम्बाब्बे के खिलाफ ठोके 91 रन

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अपने बल्ले से तूफान मचा दिया। उन्होंने महज 41 गेंदों पर नाबाद 91 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत ने कहा कि कप्तानी छोड़ने के बाद अब वह बिना किसी दबाव के क्रिकेट का आनंद लेना चाहती हैं और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

कप्तानी के दबाव से दूर, अब सिर्फ खेल का आनंद लेना चाहती हैं हरमनप्रीत

मैच के बाद प्रेजेंटेशन समारोह में हरमनप्रीत ने अपने मौजूदा दौर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि अब कोई दबाव है। अब सब कुछ फील्ड पर एंजॉय करने के बारे में है और मैं यही करना चाहती हूं। मैं बस अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं। रन बनाकर खुश हूं।

उन्होंने बताया कि पहली बाउंड्री लगाने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि पिच अच्छी है और गेंद बल्ले पर सही तरीके से आ रही है। इसके बाद उन्होंने अपनी स्वाभाविक बल्लेबाजी जारी रखने का फैसला किया।

नेट्स में मेहनत का मिला फायदा, बैटिंग कोच को दिया श्रेय

हरमनप्रीत ने अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय नेट्स में की गई मेहनत और बल्लेबाजी कोच हिमांशु के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि कोच उनकी बल्लेबाजी की क्षमता को समझते हैं और अभ्यास के दौरान उन्हें मैच जैसी परिस्थितियों में खेलने के लिए तैयार करते हैं।

पूर्व कप्तान के मुताबिक, नेट्स में दबाव के साथ अभ्यास करने से मैच के दौरान अतिरिक्त दबाव महसूस नहीं होता। उन्होंने कोच की रणनीति और विचारों को अपनी बल्लेबाजी में सुधार के लिए अहम बताया।

शेफाली वर्मा ने भी मचाया धमाल, भारत ने बनाए 216 रन

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों पर 69 रन बनाए, जिसमें 6 चैके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं, हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों पर नाबाद 91 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चैके और 5 छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों के आक्रामक प्रदर्शन ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

92 रन से जीता भारत, सीरीज पर 3-0 से कब्जा

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने मुकाबला 92 रन से जीत लिया और तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

हरमनप्रीत कौर को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि शेफाली वर्मा ने अपने दमदार प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता। भारतीय टीम की इस जीत ने बल्लेबाजी में उसकी ताकत को एक बार फिर साबित किया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें