मंगलवार, 16 जून 202606:29:41 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

जयपाल राणा के परिवार में टूटा दुखों का पहाड़: : बेटे की मौत से गम में डूबी मां का भी निधन, श्यामा देवी ने 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 16, 2026
09:53 AM
बेटे की मौत से गम में डूबी मां का भी निधन, श्यामा देवी ने 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

देहरादून। भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा के परिवार से एक और दुखद खबर सामने आई है। उनके निधन के गम से गम से अभी परिवार उबर भी नहीं पाया था कि अब उनकी मां श्यामा देवी राणा का निधन हो गया है। उन्होंने 78 वर्ष की उम्र में दिल्ली एक आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि श्यामा देवी राणा लंबे समय से स्वास्थ्य संबध्ंाी समस्याओं से जूझ रही थीं। 12 जून को जसपाल राणा के निधन की खबर के बाद उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई थी। लगातार मानसिक और शारीरिक तनाव के कारण उनकी स्थिति गंभीर होती चली गई और अंततः आज उनका निधन हो गया।

परिवार पर लगातार टूट रहा दुखों का पहाड़

एक ही परिवार में लगातार हुई इन दुखद घटनाओं ने राणा परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। बेटे के निधन के कुछ ही दिनों बाद मां का जाना परिवार और करीबी लोगों के लिए असहनीय पीड़ा का कारण बन गया है। स्थानीय स्तर पर भी इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

जसपाल राणाः भारतीय निशानेबाजी का चमकता नाम

उत्तराखंड के टिहरी जिले के चिलामू गांव से ताल्लुक रखने वाले जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे प्रतिष्ठित नामों में गिने जाते हैं। वे भारत के लिए पिस्टल शूटिंग में एक प्रेरणास्रोत रहे हैं और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया।

महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भी भारत के लिए कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। बाद में वे भारतीय निशानेबाजों के हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में भी कार्यरत रहे और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें