गुरुवार, 5 नवंबर 202602:08:25 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

सूर्या को मिली दोहरी जिम्मेदारी : मुंबई की संभालेंगे कमान, घरेलू क्रिकेट में भी बल्ले से दिखाएंगे दम

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 05, 2026
07:17 AM
मुंबई की संभालेंगे कमान, घरेलू क्रिकेट में भी बल्ले से दिखाएंगे दम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाने का ऐलान किया है।

14 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई का अभियान

मुंबई की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 14 नवंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम को एलीट ग्रुप डी में रखा गया है। इस ग्रुप में हैदराबाद, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड और विदर्भ की टीमें भी शामिल हैं। मुंबई का पहला मुकाबला हैदराबाद के खिलाफ होगा। एमसीए सूत्रों के मुताबिक, टीम चयन से पहले 7 और 9 नवंबर को अभ्यास मैच आयोजित किए जाएंगे। 9 नवंबर को मुंबई की टीम का चयन होगा और खिलाड़ी 11 नवंबर को कोलकाता के लिए रवाना होंगे।

रणजी टीम से बाहर, अब सफेद गेंद के क्रिकेट में कप्तानी

यहां पर आपको बता दें कि टी-20 के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को यह अहम जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है। जब पिछले महीने उन्हें मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिली थी। खास बात यह है कि सूर्यकुमार ने पूरे घरेलू सत्र के लिए अपनी उपलब्धता जाहिर की थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें रेड बॉल क्रिकेट की टीम में शामिल नहीं किया। उस समय चयनकर्ताओं का कहना था कि सूर्यकुमार ने हाल के दिनों में पर्याप्त रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि अब सीमित ओवरों के क्रिकेट में उन्हें कप्तानी सौंपकर चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।

टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद घरेलू क्रिकेट में नई चुनौती

सूर्यकुमार यादव के लिए यह सीजन बेहद खास रहने वाला है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। अब वह अपने अंतरराष्ट्रीय कप्तानी अनुभव का इस्तेमाल मुंबई की घरेलू टीम को मजबूत बनाने में करेंगे। मुंबई का घरेलू क्रिकेट में शानदार इतिहास रहा है। ऐसे में सूर्यकुमार जैसे अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की कप्तानी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें