बुधवार, 3 जून 202605:58:50 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

Bilaspur Fertilizer Blackmarketing News : किसानों का हक डकारने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, बिलासपुर में खाद की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 03, 2026
09:43 AM
किसानों का हक डकारने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, बिलासपुर में खाद की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खाद की कालाबाजारी करने वालों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारण का पर्दाफाश किया है। मल्हार और सेन्दरी क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में छिपाकर रखा गया खाद जब्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से मुनाफाखोरी करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

छापे में खुली जमाखोरी की पोल

जांच के दौरान मल्हार स्थित अग्रवाल खाद भंडार से यूरिया, एनपीके और एसएसपी खाद का बड़ा स्टॉक बरामद किया गया। वहीं सेन्दरी स्थित बंसल फर्टिलाइजर में भी बड़ी मात्रा में खाद छिपाकर रखी गई थी, जिसे अधिकारियों ने जब्त कर लिया। प्रशासन को आशंका है कि किसानों की जरूरत के समय कृत्रिम संकट पैदा कर खाद की ऊंचे दामों पर बिक्री की तैयारी की जा रही थी।

June Panchak 2026 : 6 जून से शुरू होंगे मृत्यु पंचक, 11 जून तक रहेंगी पाबंदियां; जानें क्या करें और क्या नहीं

अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई, गोदाम सील

जांच में नियमों का उल्लंघन और अवैध भंडारण सामने आने के बाद संबंधित गोदामों को तत्काल सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि कालाबाजारी और जमाखोरी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

किसानों के लिए प्रशासन अलर्ट, छुट्टी के दिन भी खुलेंगी समितियां

खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को खाद की कमी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सहकारी समितियों को शनिवार और रविवार को भी खोलने का फैसला किया है। जिले को इस सीजन में 68,950 मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य मिला है।

अधिकारियों के मुताबिक जिले में यूरिया, डीएपी, पोटाश, एनपीके और एसएसपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त खरीदारी न करें और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूली की शिकायत तत्काल प्रशासन को दें।

Aquarium Vastu Tips : घर में एक्वेरियम रखने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, सही दिशा और मछलियों की संख्या बदल सकती है किस्मत!

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें