बुधवार, 20 मई 202605:20:57 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मॉर्निंग अपडेट : सुशासन तिहार जारी,रायपुर में आज भी भीषण गर्मी, स्कूलों की स्थानीय फीस बढ़ी,मेडिकल बंद का असर छत्तीसगढ़ मे भी

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 20, 2026
03:38 AM
सुशासन तिहार जारी,रायपुर में आज भी भीषण गर्मी, स्कूलों की स्थानीय फीस बढ़ी,मेडिकल बंद का असर छत्तीसगढ़ मे भी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सुबह कई अहम अपडेट्स के साथ शुरू हुई।

सीएम का सुशासन तिहार जारी

वहीं प्रदेशभर में मुख्यमंत्री का सुशासन तिहार लगातार जारी है। प्रशासनिक टीमें गांव और शहरों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रही हैं। सरकार का दावा है कि आम जनता की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े अमित शाह का बस्तर दौरा क्यों है खास? : नक्सलवाद के गढ़ में विकास की दस्तक

शिक्षा विभाग ने स्थानीय शुल्क बढाया

इधर स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क बढ़ाने का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार हाई स्कूल के विद्यार्थियों को अब 410 रुपये की जगह 500 रुपये स्थानीय शुल्क देना होगा। वहीं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में यह शुल्क 445 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये कर दिया गया है। यह नियम सरकारी स्कूलों के साथ-साथ स्वामी आत्मानंद स्कूलों और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में भी लागू रहेगा।

यह भी पढ़े नेतानार मे अमित शाह ने देखा बदलता बस्तर : इमली की मिठास की तारीफ कर महिलाओं का बढ़ाया हौसला

मौसम आज का रहेगा ऐसा

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। तेज गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए लोगों को दोपहर में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मेडिकल दुकाने रहेगी बंद

ऑनलाइन फार्मेसी और दवा बिक्री से जुड़े नियमों के विरोध में छत्तीसगढ़ के दवा व्यापारियों ने 20 मई 2026 को अपने मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला किया है। यह बंद राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान के तहत किया जा रहा है। प्रदेशभर के दवा व्यापारी इस एक दिवसीय बंद में शामिल होंगे।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें