शुक्रवार, 1 मई 202612:32:16 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

बरगी डैम क्रूज हादसा: CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे घटना स्थल : क्रूज हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात, जताया दुख

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 01, 2026
03:48 AM
क्रूज हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात, जताया दुख

जबलपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में 30 अप्रैल को बड़ा हादसा हो गया, जब एक क्रूज नाव तेज आंधी-तूफान के बीच डूब गई। इस दर्दनाक घटना में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया गया, जिसमें 15 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

तेज आंधी-तूफान बना हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय क्षेत्र में तेज आंधी और खराब मौसम था। इसी दौरान क्रूज असंतुलित होकर पानी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौसम अचानक बिगड़ने से यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता

राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को यह सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मौके पर तैनात प्रशासन और रेस्क्यू टीम

जानकारी के अनुसार, क्रूज में कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। हादसे के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और State Disaster Response Force (SDRF) की टीम मौके पर तैनात है।

राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटनास्थल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, दिए सख्त निर्देश

सीएम डॉ. मोहन यादव घटना स्थल पहुंचे। उन्होने क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात कर घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें