मंगलवार, 14 अप्रैल 202604:05:21 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

शातिर बदमाशों ने भिखारियों को भी नहीं छोड़ा : सीहोर में नकली नोट देखर ले उड़े चिल्लर

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Apr 14, 2026
04:50 AM
सीहोर में नकली नोट देखर ले उड़े चिल्लर

सीहोर: जिले के प्रसिद्ध कुबरेश्वर धाम में भिखारियों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में भीख मांगकर गुज़ारा करने वाले तीन से चार गरीब वृद्धों और दिव्यांग व्यक्तियों के साथ एक अज्ञात बदमाश ने धोखाधड़ी की। शातिर आरोपी ने उन्हें 200-200 रुपये के नकली नोट देकर चिल्लर के नाम पर करीब 8 से 10 हजार रुपये ले लिए। यह घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर शाम कुछ अज्ञात लोग मंदिर परिसर पहुंचे और वहां मौजूद भिखारियों से बातचीत करने लगे। इस दौरान काला कोट पहने एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी पत्नी कुबरेश्वर धाम में चिल्लर चढ़ाना चाहती है, इसलिए उसे छोटे सिक्कों की जरूरत है। इसी बहाने उसने भिखारियों को नकली 200-200 के नोट थमाए और उनसे चिल्लर लेकर तुरंत वहां से गायब हो गया।

यह भी पढ़ें- खाने से पहले ऐसे करें पहचान : मुनाफे के लालच में स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़,कैल्शियम कार्बाइड से पकाये जा रहे आम

थोड़ी देर बाद जब पीड़ितों ने इन नोटों का उपयोग करने की कोशिश की, तो उन्हें पता चला कि नोट नकली हैं। एक भिखारी ने बताया कि जब वह नाश्ता खरीदने दुकान पर पहुंचा और दिए गए नोट से भुगतान करना चाहा, तब दुकानदार ने नोट को नकली बताया, जिससे उसके होश उड़ गए। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी ने उनकी गरीबी का फायदा उठाकर उन्हें निशाना बनाया और भाग निकला।

यह भी पढ़ें- तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो...रूम पर आओ

हालांकि पीड़ितों ने गरीबी, असहायता और डर के कारण पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे आरोपी बेखौफ चलता बना। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुबरेश्वर धाम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है, जिसके कारण यहां कई गरीब लोग भीख मांगकर जीवन यापन करते हैं। इसी भीड़ का फायदा उठाकर ठग ने आसानी से अपराध को अंजाम दे दिया।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें