नीली साड़ी, हेडफोन और वही जादुई आवाज… : आशा भोसले की जयंती पर रिलीज हुआ 'ऐ मेरी जिंदगी'

Entertainment Desk | दिग्गज गायिका स्वर्गीय श्रीमती आशा भोसले जी की आवाज भले ही अब सिर्फ यादों और रिकॉर्डिंग्स में मौजूद हो, लेकिन उनकी जयंती पर एक बार फिर उनकी जादुई आवाज ने संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया। उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया फिल्मी गाना 'ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां' रिलीज कर दिया गया है। यह गाना आगामी फिल्म 'ओम का हरी' का हिस्सा है।

93वीं जयंती पर खास तोहफा
आशा भोसले ने इस गाने को साल 2023 के आखिर में रिकॉर्ड किया था, जब वह 90 साल की उम्र पार कर चुकी थीं। उनकी 93वीं जयंती के मौके पर इस गाने को रिलीज किया गया है, जिसे उनकी शानदार संगीत यात्रा और विरासत को श्रद्धांजलि के तौर पर देखा जा रहा है।
नीली साड़ी और हेडफोन में दिखीं आशा ताई
गाने से जुड़े वीडियो में आशा भोसले रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आती हैं। नीली साड़ी, कानों पर हेडफोन और माइक्रोफोन के सामने बैठी आशा ताई का यह अंदाज एक बार फिर उनके फैंस को पुराने दिनों में ले जाता है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी आवाज में वही मिठास और जादू सुनाई देता है।
'ओम का हरी' में सुनाई देगी आखिरी आवाज
'ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां' फिल्म 'ओम का हरी' का हिस्सा है। फिल्म में अंशुमन झा, रघुबीर यादव, सोनी राजदान और आयशा कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित ड्रामा-कॉमेडी बताई जा रही है।

फैंस के लिए भावुक कर देने वाला पल
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गानों को अपनी आवाज दी और कई पीढ़ियों के संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई। अब उनका यह आखिरी रिकॉर्डेड फिल्मी गाना रिलीज होने के बाद एक बार फिर उनकी आवाज लोगों के दिलों को छू रही है।
पलक गीते
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
