assembly elections : बंगाल में दोहरा शतक लगाएगी भाजपा, हिमंता ने भरी हुंकार, असम को लेकर भी बड़ा दावा

कालना। असम विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पश्चिम बंगाल के रण में उतर गए हैं। वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में धुंआंधार सभाएं कर चुनावी प्रचार को धार दे रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोल रहे हैं। सरमा ने बुधवार को चुनावी रण में डंटे रहे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि बंगाल भाजपा जीत रही है और अगली सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में बननी तय है।
पश्चिम बंगाल के कालना में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद असम सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो माहौल मैंने बंगाल और असम में लोगों के बीच देखा है, मुझे लगता है कि हम असम में 100 सीटें और बंगाल में 200 सीटें जीतेंगे। उन्होंने बंगाल के वोटरों से अपील करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इस बार कोई भी गुंडा कुछ भी करने की हिम्मत नहीं करेगा। इस बार कोई भी कुछ नहीं कर पाएगा। लोग आसानी से वोट डाल सकेंगे।
वोटर को डरने की जरूरत नहीं
सरमा ने कहा कि किसी भी वोटर को डरने की कोई जरूरत नहीं है। आजादी से और खुले दिल से वोट दें। जिसे चाहें, उसे वोट दें। डरें नहीं, कुछ नहीं होगा। मैं आप सबके साथ हूं। कालना में हुई चुनावी सभा में लोगों के जनसमर्थन पर सीएम सरमा ने कहा कि कालना में इतने अच्छे स्वागत के लिए जनता का धन्यवाद। टीएमसी के बुरे शासन और बंगाल की बदहाली के दिन जल्द ही खत्म होने वाले हैं, यह मेरा वादा है।
खड़गे के बयान पर कांग्रेस को घेरा
सीएम सरमा ने कहा कि खड़गे का बयान कांग्रेस के नैतिक मूल्यों और सार्वजनिक संवाद के प्रति सम्मान के पूरी तरह से पतन को दर्शाता है। यह वही मानसिकता है जिसने कभी हमारे राष्ट्र के एक महान प्रतीक, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका का अपमान किया था।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
