शुक्रवार, 19 जून 202607:10:21 PM
Download App
Home/देश

सीएम मोहन का कांग्रेस पर तीखा हमला, : गोधरा कांड का जिक्र कर समाज में विभाजन पैदा करने का लगाया गंभीर आरोप

admin

admin

Jun 19, 2026
02:54 PM
गोधरा कांड का जिक्र कर समाज में विभाजन पैदा करने का लगाया गंभीर आरोप

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। तीखा राजनीतिक हमला बोला। इंदौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी है और समाज में विभाजन पैदा करना उसकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा रहा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की है।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस के नेता उनके बीच आएं, तो उनसे सवाल जरूर पूछे जाएं। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में तथ्यों और विकास के आधार पर ही मूल्यांकन होना चाहिए, न कि भ्रम और आरोपों के आधार पर। सीएम मोहन यादव ने गोधरा कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि उस घटना में निर्दोष कारसेवकों की निर्मम हत्या हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद कांग्रेस ने तत्कालीन गुजरात सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का प्रयास किया। यादव ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सच्चाई सामने आई और अदालत के निर्णयों ने सरकार को दोषमुक्त माना।

गुजरात में कानून-व्यवस्था का हवाला

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गोधरा कांड के बाद गुजरात में हालात बदले और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में उस समय की सरकार की भूमिका अहम रही। उन्होंने कहा कि पहले जिस राज्य को दंगों से जोड़कर देखा जाता था, वहां बाद में शांति व्यवस्था स्थापित करने के प्रयास हुए।

राम मंदिर और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र

मोहन यादव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भी उल्लेख किया और कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर भी कांग्रेस ने बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश की थी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें