सोमवार, 25 मई 202607:55:20 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अमिता श्रीवास की बिगड़ी तबीयत, विष्णुदेव साय ने हरसंभव सहायता के दिए निर्देश

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 25, 2026
11:08 AM
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अमिता श्रीवास की बिगड़ी तबीयत, विष्णुदेव साय ने हरसंभव सहायता के दिए निर्देश

रायपुर: जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने 22 मई 2026 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जताते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमिता श्रीवास ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत से प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय रचा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी ने विश्व की सर्वोच्च चोटी पर तिरंगा फहराकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

हालांकि समिट के बाद बेस कैंप लौटने के दौरान अत्यधिक ऊंचाई, शून्य से करीब 40 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान और ऑक्सीजन की कमी के कारण अमिता की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर काठमांडू स्थित Norvic International Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार अमिता गंभीर फ्रॉस्टबाइट और हाई एल्टीट्यूड से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक समन्वय और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अमिता श्रीवास और उनके परिवार के साथ खड़ी है तथा उनके बेहतर उपचार के लिए लगातार संपर्क और सहयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अमिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उनका साहस, धैर्य और हौसला हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। छत्तीसगढ़ को अपनी इस बेटी पर गर्व है।

सीएम ने एक्स पर लिखा

जांजगीर-चांपा की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) को 22 मई 2026 को सफलतापूर्वक फतह कर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित किया है।दुर्भाग्यवश, समिट के बाद बेस कैंप की वापसी के दौरान अत्यधिक ऊंचाई, -40°C तापमान और ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें आज हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर काठमांडू के Norvic International Hospital में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गंभीर फ्रॉस्टबाइट और हाई एल्टीट्यूड संबंधी समस्याएं हैं।जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।अमिता बिटिया शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर लौटें, यही हमारी कामना है। उनका साहस और हौसला हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। छत्तीसगढ़ आप पर गर्व करता है!

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें