सोमवार, 25 मई 202607:58:04 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

CG में इबोला अलर्ट : एयरपोर्ट से अस्पताल तक हाई सतर्कता, नोडल अफसर तैनात

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 25, 2026
10:46 AM
एयरपोर्ट से अस्पताल तक हाई सतर्कता, नोडल अफसर तैनात

रायपुर: दुनियाभर में तेजी से फैल रहे इबोला संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ की ओर से संक्रमण की रोकथाम और निगरानी को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) की ओर से जारी निर्देशों में रायपुर एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर को एयरपोर्ट परिसर में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, जो यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग व्यवस्था का समन्वय करेगा। निर्देशों के मुताबिक एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और किसी भी संदिग्ध मरीज की पहचान होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाएगी। इसके साथ ही आइसोलेशन, रेफरल और आपातकालीन प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

दरअसल, कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद दुनियाभर में सतर्कता बढ़ाई गई है। इसी को देखते हुए भारत में भी एहतियात बढ़ाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय स्थिति: छत्तीसगढ़ या रायपुर में अब तक इबोला का कोई भी मरीज नहीं मिला है।

अलर्ट/जांच: प्रभावित देशों (मुख्यतः अफ्रीका) से आने वाले यात्रियों पर स्वास्थ्य मंत्रालय और प्रशासन द्वारा नज़र रखी जा रही है।

लक्षण: इस बीमारी में तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त और आंतरिक या बाहरी रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखते हैं।

बचाव: संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक तरल पदार्थों (रक्त, लार) के संपर्क में आने से बचना ही इसका मुख्य बचाव है

नोट: यात्रा और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रामाणिक जानकारी के लिए आप स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट देख सकते हैं.

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें