सोमवार, 25 मई 202607:55:39 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

सूरजपुर : ढाबे में हो रही थी डीजल चोरी, 950 लीटर डीजल के साथ ढाबा संचालक समेत ट्रैंकर चालक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 25, 2026
07:41 AM
ढाबे में हो रही थी डीजल चोरी, 950 लीटर डीजल के साथ ढाबा संचालक समेत ट्रैंकर चालक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में भारतीय पेट्रोलियम कंपनी के डीजल चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालक और टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 950 लीटर डीजल, दो टैंकर, एक स्कॉर्पियो वाहन और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों टैंकर मुगलसराय से उड़ीसा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में डीजल चोरी कर बेचा जा रहा था।

जहां एक तरफ देश पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में भी डीजल पेट्रोल की किल्लत की कई तस्वीरे सामने आ चुकी हैं वहीं अब प्रदेश के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में भारतीय पेट्रोलियम कंपनी के डीजल चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है जहां ढाबा संचालक और टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान ढाबे के पीछे बने कमरे से 200-200 लीटर क्षमता वाले ड्रम और प्लास्टिक जरिकेन में भरा करीब 950 लीटर डीजल बरामद किया गया। जब्त डीजल की कीमत करीब 93 हजार 100 रुपये बताई जा रही है। मौके से कटिंग मशीन, पाइप, मापने का उपकरण और अन्य सामान भी पुलिस ने जब्त किया।DIG और SSP प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है.

प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि ढाबा संचालक और टैंकर चालक की मिलीभगत थी.सभी लंबे वक्त से योजनावद्ध तरीके से काम कर रहे थे गाड़ी कहां से निकली कहां स्टे करेगी इसकी पूरी जानकारी मिल चुकी थी जब गाड़ी तय समय पर पहुंची तो उन्होंने घटना को अंजाम दे रहे थे.

डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दुरती स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में टैंकरों से डीजल चोरी किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात ढाबे में दबिश दी, जहां ढाबे के पीछे बने कमरे से 200-200 लीटर क्षमता वाले ड्रमों और प्लास्टिक जरिकेन में भरा कुल 950 लीटर डीजल बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब 93 हजार 100 रुपये बताई जा रही है.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस जांच में सामने आया कि टैंकर चालक मुगलसराय से भारतीय पेट्रोलियम कंपनी का डीजल लेकर उड़ीसा जा रहे थे और रास्ते में ढाबा संचालक के साथ मिलकर टैंकर का लॉक नोजल काटकर डीजल निकाला जा रहा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि डीजल चोरी के इस अवैध कारोबार में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें