सोमवार, 25 मई 202608:00:15 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मॉर्निंग अपडेट : ईंधन महंगा, लू का अलर्ट और बस्तर के समाजसेवियों को पद्मश्री सम्मान,पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने बढाया मान

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 25, 2026
05:13 AM
ईंधन महंगा, लू का अलर्ट और बस्तर के समाजसेवियों को पद्मश्री सम्मान,पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने बढाया मान

छत्तीसगढ़ मॉर्निंग अपडेट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बढ़ोतरी है, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम करीब 8 रुपये तक बढ़ चुके हैं। रायपुर में अब पेट्रोल ₹108.6 और डीजल ₹101.32 प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों और परिवहन क्षेत्र की चिंता बढ़ गई है।

नौतपे की शुरुआत के साथ बढ़ी तपिश

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है और सोमवार से नौतपे की भी शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान और बढ़ सकता है। राजनांदगांव समेत कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है। दोपहर के समय गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

जांजगीर-चांपा जिले की पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने 22 मई 2026 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया। हालांकि समिट के बाद लौटते समय अत्यधिक ठंड, ऑक्सीजन की कमी और हाई एल्टीट्यूड की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर काठमांडू के नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बस्तर के समाजसेवियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में आज बस्तर के समाजसेवियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू “बड़ी दीदी” के नाम से प्रसिद्ध डॉ. बुधरी ताती को पद्मश्री प्रदान करेंगी। वहीं डॉ. रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले दंपत्ति को भी सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में इन समाजसेवियों ने नक्सल प्रभावित वनांचलों में उल्लेखनीय कार्य किया है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें