गुरुवार, 28 मई 202607:09:40 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

BJP सरकार कर रही सत्ता का दुरुपयोग, : गरजे CG प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कहा- हर अत्याचार का करेंगे मुकाबला

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 28, 2026
10:32 AM
गरजे CG प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कहा-  हर अत्याचार का करेंगे मुकाबला

रायपुर से TV27NEWS संवाददाता खूशबू ठाकरे की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ढाई साल के शासनकाल में ही साय सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनावों के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

दीपक बैज ने कहा कि सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस के चुनाव संचालक और जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत झूठा मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 26 मई को धरना शुरू किया था।

बैज ने कहा कि 30 घंटे से ज्यादा समय तक धरने पर बैठने के बावजूद सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने आमरण अनशन शुरू किया। उन्होंने दावा किया कि आखिरकार सरकार और प्रशासन को झुकना पड़ा और कांग्रेस की मांगें मान ली गईं, जिसके बाद अनशन समाप्त किया गया।उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता भी धरने में शामिल हुए। टी.एस. सिंहदेव आमरण अनशन में भी शामिल रहे।

दीपक बैज के प्रमुख आरोप

  • भाजपा सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

  • उपचुनाव प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी इस्तेमाल करने का दावा

  • कांग्रेस नेता नरेंद्र जैन पर झूठा आर्म्स एक्ट मामला दर्ज करने का आरोप

  • कांग्रेस नेताओं के धरना और आमरण अनशन का उल्लेख

  • लोकतंत्र के दमन के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की बात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को चुनाव हारने का अहसास हो गया है, इसलिए वह प्रशासनिक दबाव और सत्ता का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में कहीं भी लोकतंत्र को दबाने या कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने की कोशिश हुई तो कांग्रेस उसका डटकर मुकाबला करेगी।

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी को भी प्रताड़ित नहीं होने देगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक सप्ताह के भीतर कांग्रेस ने प्रदेश के दो आदिवासी संभागों बस्तर और सरगुजा में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन शुरू किया है। बैज के मुताबिक बस्तर में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान कांग्रेस नेता बस्तर की जनता की समस्याओं को उनके सामने रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया, जिसके बाद बस्तर की समस्याओं से जुड़े 14 सवाल प्रशासन के माध्यम से अमित शाह तक पहुंचाए गए। इस कार्यक्रम में बस्तर संभाग के विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें