गुरुवार, 28 मई 202607:13:59 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

दुर्ग : “Fake Marriage Event ” का सोशल मीडिया से खुला में राज, ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों का विरोध, रिजॉर्ट मैनेजर गिरफ्तार

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 28, 2026
10:16 AM
“Fake Marriage Event ” का सोशल मीडिया से खुला में राज, ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों का विरोध, रिजॉर्ट मैनेजर गिरफ्तार

दुर्ग: Fake Marriage Event छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित होने जा रहे एक “फेक मैरिज इवेंट” को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है, जहां एक रिजॉर्ट में नकली शादी थीम पर इवेंट आयोजित करने की तैयारी की जा रही थी। जैसे ही इस आयोजन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंची, हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।जानकारी के मुताबिक रिजॉर्ट में शादी जैसा पूरा माहौल तैयार किया गया था। मंडप सजाया गया था, दूल्हा-दुल्हन की थीम तय की गई थी और बैंड-बाजा व बारात जैसी तैयारियां भी की गई थीं। आयोजन के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें लोगों को “फेक मैरिज इवेंट” में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। इवेंट में कपल एंट्री फीस 499 रुपए रखी गई थी। साथ ही शामिल होने वाले कपल्स के लिए दूल्हा और दुल्हन की पोशाक पहनना अनिवार्य बताया गया था। आयोजन में शादी की रस्में भी पूरी तरह निभाने की तैयारी थी।

फेक मैरिज इवेंट में क्या था खास?

  • रिजॉर्ट में नकली शादी का आयोजन

  • कपल एंट्री फीस ₹499

  • दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस अनिवार्य

  • शादी की रस्में निभाने की तैयारी

  • सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल

  • हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

जैसे ही आयोजन की जानकारी ग्रामीणों और हिंदू संगठनों को मिली, वैसे ही विरोध शुरू हो गया। बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता रिजॉर्ट पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हिंदू धर्म में विवाह एक पवित्र संस्कार है और “फेक मैरिज” के नाम पर उसका मजाक उड़ाया जा रहा है। हिंदू संगठनों ने आयोजन को धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बढ़ते विवाद के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कोसी क्लब एंड रिजॉर्ट प्रबंधन की ओर से ही इस इवेंट का प्रचार किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रिजॉर्ट के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस कार्रवाई

  • फेक मैरिज इवेंट पर विवाद

  • पुलिस मौके पर पहुंची

  • रिजॉर्ट मैनेजर गिरफ्तार

  • आयोजन को लेकर जांच जारी

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस आयोजन के पीछे मकसद क्या था और क्या इससे पहले भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। मनोरंजन और थीम इवेंट्स के नाम पर बदलते ट्रेंड अब सामाजिक और धार्मिक परंपराओं तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आधुनिकता के नाम पर किसी भी धार्मिक संस्कार को मनोरंजन का हिस्सा बनाया जा सकता है? दुर्ग का यह “फेक मैरिज इवेंट” अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें