मंगलवार, 27 अक्टूबर 202611:38:52 AM
Download App
Home/देश

पीसीसी में कथित हमले पर सियासी घमासान : कांग्रेस ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत, कार्यकर्ताओं-पत्रकार पर हमले की जांच की मांग

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 27, 2026
10:03 AM
कांग्रेस ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत, कार्यकर्ताओं-पत्रकार पर हमले की जांच की मांग

भोपाल। राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय पर कथित हमले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ पुलिस मुख्यालय पहुचंकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ घायल पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर हमला किया। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान हमले का सामना कर रहे कार्यकर्ताओं पर ही पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पार्टी ने पुलिस की कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जांच की मांग की है।

मुकेश नायक बोलेः पत्रकारों की सुरक्षा भी बड़ा सवाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सोमवार को हुई घटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं। उनके मुताबिक, हिंसा में एक वरिष्ठ पत्रकार भी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। नायक ने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेदों का समाधान संवाद और बहस से होना चाहिए, न कि हिंसा से। पुलिस का दायित्व पीड़ितों को सुरक्षा देना और कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई करना है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें