मंगलवार, 27 अक्टूबर 202610:47:47 AM
Download App
Home/देश

तीन करोड़ के काॅइन्स, नकदी सिर्फ 11 हजार : कस्तूरी रिसॉर्ट के कसीनो पर छापे से उठे सवाल, थाना प्रभारी पर गिरी गाज

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 27, 2026
09:49 AM
कस्तूरी रिसॉर्ट के कसीनो पर छापे से उठे सवाल, थाना प्रभारी पर गिरी गाज

भोपाल। राजधानी भोपाल में कथित अवैध कसीनो के खुलासे ने पुलिस की कार्रवाई और जांच की दिशा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के कस्तूरी रिसॉर्ट में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवती समेत करीब 16 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से कसीनो मशीन और लगभग 900 कॉइन्स मिलने की बात सामने आई है, जिनकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी कीमत के कॉइन्स मिलने के बावजूद मौके से महज 11 हजार रुपये नकद बरामद होने की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर दी है।

कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी पर गिरी गाज

मामले में कथित लापरवाही और संदिग्ध भूमिका के आरोपों के चलते कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं मामले में रिसॉर्ट के मालिक और मैनेजर को आरोपी नहीं बनाए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जबकि कथित कसीनो का मुख्य संचालक पवन मीणा अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। उसके दुबई फरार होने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

गोवा कनेक्शन की भी जांच

गिरफ्तार लोगों में हरियाणा के दो व्यक्तियों के अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रायसेन और देवास के निवासी शामिल बताए जा रहे हैं। जांच के दौरान कथित कसीनो के तार गोवा के रॉयल कसीनो से जुड़े होने की आशंका भी सामने आई है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें