शनिवार, 19 सितंबर 202611:04:56 AM
Download App
Home/देश

पश्चिम बंगाल उपुचनाव : दीदी को लगा एक और बड़ा झटका, रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चैधरी ने दावेदारी ली वापस

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 19, 2026
07:29 AM
दीदी को लगा एक और बड़ा झटका, रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चैधरी ने दावेदारी ली वापस

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक के बाद एक लगातार झटके लग रहे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से टीएमसी प्रत्याशी रबीउल आलम चैधरी ने नामांकन वापसी के आखिरी दिन अपनी दावेदारी वापस लेने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही, ममता की तृणमूल कांग्रेस उपचुनाव से बाहर हो गई है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के दोनों सीट नंदीग्राम और रेजीनगर में 6 अक्टूबर को उपचुनाव होगा। जबकि नजीते 9 अक्टूबर को आएंगे। इसका रिजल्ट 9 अक्टूबर को आएगा.

दोनों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की चुनौती खत्म

नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख समाप्त होने के साथ नंदीग्राम और रेजीनगर से टीएमसी (ममता गुट) की चुनौती खत्म हो गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा की इन दो सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होने हैं। कांग्रेस की ओर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल रेजीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मिलन प्रधान को नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया गया है। सीपीएम ने रेजीनगर से एडवोकेट सईद असद अली को मैदान में उतारा है, जबकि सीपीआई ने नंदीग्राम से शांति गोपाल गिरी को उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले नंदीग्राम उपचुनाव से टीएमसी उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस लिया था। नामांकन वापस लेने से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने राज्य सचिवालय नबन्ना में मुख्यमंत्री और नंदीग्राम के मौजूदा विधायक सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। हालांकि, राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर पहले से ही चर्चा शुरू हो गई थी।

नंदीग्राम में ममता ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया था समर्थन

संचिता प्रधान डे के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस के प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की थी। हालांकि, शुक्रवार को एक पुराने मामले में मिलन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, यह मामला तीन हत्या के मामलों से जुड़ा था, जिनमें से एक मामला 2007 का था।

सुवेंदु अधिकारी के सीट छोड़ने से हुआ उपचुनाव

नंदीग्राम में उपचुनाव की जरूरत तब पड़ी, जब मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने यह सीट छोड़ी और भवानीपुर सीट अपने पास रखने का फैसला किया, जहां उन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को हराया था। उपचुनाव में भाजपा ने नंदीग्राम से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हासी रानी रथ को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें