मंगलवार, 16 जून 202608:20:26 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें : 100 पुलिसकर्मियों पर FIR, सीधी में चार की मौत, कैबिनेट ने खोला 24 हजार करोड़ का खजाना

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jun 16, 2026
10:09 AM
100 पुलिसकर्मियों पर FIR, सीधी में चार की मौत, कैबिनेट ने खोला 24 हजार करोड़ का खजाना

मध्यप्रदेश की आज की बड़ी ख़बरें --

राजस्थान में MP पुलिस की कार्रवाई बनी मुसीबत

आगर मालवा पुलिस की राजस्थान सीमा में की गई ड्रग्स कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है। राजस्थान के चौमहला न्यायालय के आदेश पर झालावाड़ जिले के डग थाने में आगर मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत करीब 100 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद दोनों राज्यों के पुलिस महकमों में हलचल मच गई है।

पढ़े पूरी खबर कानूनी घेरे में आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई : झालावाड़ कोर्ट के आदेश पर थाना प्रभारी समेत 100 पर एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला

ट्विशा शर्मा केस में आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में गिरिबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए जांच जारी रखने के लिए हिरासत बढ़ाने की मांग की गई थी।

पढ़े पूरी खबर दूसरी पीएम रिपोर्ट भी बोली चोटें मौत का कारण नहीं : ट्विशा शर्मा केस में चौंकानेवाला खुलासा, सीबीआई आज कोर्ट में करेगी पेश, सास-पति की हिरासत भी खत्म

मंच संचालक पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

रायसेन जिले के सिलवानी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच संचालक पर नाराज हो गए। संचालक ने उनके संबोधन से पहले लोगों से खड़े होने का आग्रह किया, जिस पर शिवराज ने मंच से ही आपत्ति जताते हुए संचालक को फटकार लगा दी।

सीधी में सोन नदी में डूबने से चार युवाओं की मौत

सीधी जिले के भंवरसेन घाट पर पिकनिक मनाने गए चार युवाओं की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन युवतियां और एक युवक शामिल हैं। सभी मैहर जिले से पिकनिक मनाने पहुंचे थे और गहरे पानी के भंवर में फंसने से हादसा हुआ।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जमानत के बाद बोलीं सोनम रघुवंशी

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने जमानत मिलने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत की। उन्होंने अपने बारे में फैलाई जा रही कई बातों को गलत बताया और स्पष्ट किया कि वह नेपाल में नहीं बल्कि शिलॉन्ग में हैं।

तबादलों की अंतिम समयसीमा आज रात तक

प्रदेश में स्थानांतरण प्रक्रिया की अंतिम तारीख आज रात 12 बजे तक बढ़ाई गई है। मंत्री चैतन्य कश्यप ने स्पष्ट किया कि इसके बाद समयसीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

राष्ट्रपति की मौजूदगी में होगा योग दिवस कार्यक्रम

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करेगी सरकार

रीवा, देवास और गुना में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इसके तहत निजी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ली जाएंगी। सरकार परोपकारी संस्थाओं को अस्पताल निर्माण के लिए जमीन और उपकरणों पर सब्सिडी भी देगी।

इंदौर मेट्रो परियोजना को मिली नई गति

इंदौर मेट्रो परियोजना की लागत बढ़कर 12,889 करोड़ रुपये हो गई है। सरकार का लक्ष्य 2031 तक 31 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क संचालित करने का है।

कैबिनेट ने 24,200 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी दी

राज्य कैबिनेट ने वन, जनजातीय और उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों की परियोजनाओं के लिए 24,200 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी। जनजातीय विभाग को 687 करोड़ और उद्योग विभाग को 649 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें