मौत से बीच से गुजरती कई जिंदगी : बिलासपुर में हादसे को न्योता दे रहा झुका बिजली का खंभा, नीचे लटक रहे तार; विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Bilaspur News: बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा! छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अशोक नगर से बिरकोना जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिजली व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क किनारे बिजली का खंभा झुका हुआ है, वहीं बिजली के तार भी नीचे लटक रहे हैं। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
झुका खंभा और लटकते तार, हादसे की आशंका
अशोक नगर से बिरकोना जाने वाले मुख्य मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे व्यस्त रास्ते पर झुका हुआ बिजली का खंभा और नीचे लटकते तार किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। इस स्थिति के चलते लोगों को दुर्घटना की आशंका के बीच रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।
सवाल यह है कि जब सड़क पर बिजली के खंभे और तारों की स्थिति इतनी खतरनाक है, तो विभाग की ओर से अब तक ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करेंगे?

अधिकारी के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ सुधार
इस मामले में जब सहायक यंत्री दिव्य कुमार से बात की गई, तो उन्होंने जल्द ही सुधार कार्य कराने की बात कही थी। हालांकि, स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में विभाग के आश्वासन और जमीनी कार्रवाई के बीच अंतर नजर आ रहा है।
कांग्रेस नेता ने भी उठाई तत्काल कार्रवाई की मांग
मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अंकित गौरहा ने भी चिंता जताई है। उन्होंने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जरूरी है कि विभाग मौके का निरीक्षण करे और झुके हुए खंभे को सुरक्षित तरीके से दुरुस्त करने के साथ नीचे लटक रहे तारों को भी ठीक करे।

सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत
बिजली के खंभे और तारों से जुड़ी लापरवाही लोगों की जान के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे में बिजली विभाग को बिना देरी किए सुधार कार्य कराना चाहिए। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक मौके पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
अब बड़ा सवाल यही है कि बिजली विभाग इस खतरे को दूर करने के लिए कब कार्रवाई करेगा? क्या लोगों को सुरक्षित आवागमन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा?
रिपोर्ट — सतीश बाटवे
स्थान — बिलासपुर, छत्तीसगढ़
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
