शनिवार, 24 अक्टूबर 202609:51:00 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा : CM ने किया स्वागत, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में उपस्थिति से बढ़ेगा जनजातीय संस्कृति का गौरव

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Oct 22, 2026
07:54 AM
CM ने किया स्वागत, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में उपस्थिति से बढ़ेगा जनजातीय संस्कृति का गौरव

रायपुर/बस्तर। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है। राष्ट्रपति का यह प्रवास छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं और जनजातीय अस्मिता के लिए विशेष महत्व रखता है।

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा अपनी अनूठी परंपराओं, धार्मिक आस्था और जनजातीय संस्कृति के लिए देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है। यह पर्व भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध की परंपरा से अलग, मां दंतेश्वरी की आराधना और बस्तर की विशिष्ट सांस्कृतिक मान्यताओं से जुड़ा है। इसकी परंपराएं बस्तर की सामाजिक एकता और लोक आस्था का प्रतीक हैं।

वहीं, मुरिया दरबार बस्तर की लोकतांत्रिक परंपराओं और जनजातीय समाज की भागीदारी का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस आयोजन में जनजातीय समुदाय की परंपराओं, जनभावनाओं और क्षेत्रीय मुद्दों को विशेष स्थान मिलता है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और ऐतिहासिक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। उनका आगमन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, जनजातीय समाज के सम्मान और विकास की दिशा में सकारात्मक संदेश देगा।

छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक संपदा, आध्यात्मिक विरासत और विविध जनजातीय परंपराओं के लिए जाना जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी होगा स्मारक सिक्का

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रायपुर प्रवास का एक प्रमुख कार्यक्रम शदाणी दरबार की पंचम पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती से जुड़ा है। इस अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति 200 रुपये का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगी।

कार्यक्रम संबंधी उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्मारक सिक्के का वजन लगभग 35 ग्राम है। इसे चांदी, तांबे और निकल के मिश्रण से तैयार किया गया है। माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिक्के और डाक टिकट का विमोचन समारोह के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा। इसके लिए आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह स्मारक सिक्का माता साहिब हासी देवी की स्मृति और उनकी आध्यात्मिक विरासत को सम्मान देने का प्रतीक होगा। साथ ही, यह आयोजन छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करेगा।

छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें