रीवा का नन्हा ‘गूगल बॉय’ अविराज : महज 2 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 16 सेकंड में बोले अंग्रेजी डिक्शनरी के 5 सबसे कठिन शब्द

रीवा: नन्ही सी उम्र लेकिन दिमाग ऐसा कि बड़े-बड़े भी हैरान रह जाएं। मध्य प्रदेश के रहने वाले 2 साल 11 महीने और 10 दिन के अभिराज तिवारी ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अविराज तिवारी ने इतनी कम उम्र में अपनी अद्भुत याददाश्त और तेज दिमाग से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। 30 अप्रैल 2026 को नेपाल के काठमांडू में आयोजित इस खास आयोजन में एक्सपर्ट्स के 1150 प्रश्नों के सही जवाब दिए, साथ ही 16 सेकंड में अंग्रेजी डिक्शनरी के पांच सबसे बड़े कठिन शब्द बोलकर सभी को हैरान कर दिया।
16 सेकंड में बोले अंग्रेजी डिक्शनरी के 5 सबसे कठिन शब्द
अविराज की यह अनोखी प्रतिभा देखकर उनके माता-पिता ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन के लिए तैयार किया। फॉर्म की सारी फॉर्मलिटी पूरी करने के बाद उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से काठमांडू आने का बुलावा आया। प्रतियोगिता के दौरान एक्सपर्ट ने अभिराज से एक-एक करके 1150 सवाल पूछे, जिसके उसने सही जवाब दिए। इसके बाद अविराज ने महज 16 सेकंड में अंग्रेजी डिक्शनरी के पांच कठिन सबसे बड़े शब्द बोलकर सबको हैरान कर दिया।
रीवा में रेड क्रॉस सोसायटी ने किया सम्मान
बता दें कि अविराज के माता-पिता आकांक्षा तिवारी और रामकृष्ण तिवारी हैदराबाद में रहते हैं। वे भेल में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।अविराज के माता-पिता अपने बेटे की सफलता से बेहद खुश है। अविराज की मां आकांक्षा तिवारी रीवा और पिता रामकृष्ण तिवारी सतना जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शुरु से ही अभिराज को नए-नए शब्द सिखने का शौक था। उन्होंने नोटिस किया कि अविराज शब्दों को जल्द याद कर लेता है और उसे जो बताया जाए, उसमें से सवाल निकालकर पूछता है। इसी को लेकर रीवा में रेड क्रॉस सोसायटी ने अविराज को मेडल पहनाकर सम्मान किया। इस सम्मान कार्यक्रम में अविराज का पूरा परिवार शामिल हुआ था।
फॉर्म भरने के बाद काठमांडू से आया बुलावा
बेटे की यह अनोखी प्रतिभा देखकर आकांक्षा और रामकृष्ण ने अविराज को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन के लिए तैयार किया. उनका सोचना था, फॉर्म भरते हैं, होता है तो ठीक है, नहीं होता तो वह पढ़-लिख तो रहा ही है सारी फॉर्मलिटी पूरी करने के बाद उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से काठमांडू आने का बुलावा आया। प्रतियोगिता के दौरान एक्सपर्ट ने अविराज से एक-एक करके 1150 सवाल पूछे, जिसके उसने सही जवाब दिए। इसके बाद उसने अंग्रेजी डिक्शनरी के पांच कठिन सबसे बड़े शब्द, जिन्हें बोलने में कई बड़े लोग भी मात खा जाएं। अविराज ने महज 16 सेकंड में बोलकर दिखा दिए, जिससे सभी एक्सपर्ट हैरान रह गए। अविराज की इसी प्रतिभा ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन का मेडल उसके गले में पहुंचा दिया।
अविराज की उपलब्धि, पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात
अविराज की यह उपलब्धि न सिर्फ उसके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है....इतनी छोटी उम्र में उसकी लगन, जिज्ञासा और सीखने की चाह यह साबित करती है कि अगर बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले, तो वे असंभव लगने वाले लक्ष्य भी हासिल कर सकते हैं। अविराज की यह सफलता आने वाले समय में कई और बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह दिखाती है कि हर बच्चे में कुछ खास करने की क्षमता होती है।
अभिलाषा कनाडे
खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।
