गुरुवार, 22 अक्टूबर 202609:25:05 AM
Download App
Home/देश

सोशल मीडिया में सोनिया की नई पारी : इंस्टाग्राम पर शेयर की ‘बिलॉन्गिंगरू ए जर्नी ऑफ लव’ बुक, प्रियंका के साथ दिखा खास अंदाज

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 22, 2026
07:56 AM
इंस्टाग्राम पर शेयर की ‘बिलॉन्गिंगरू ए जर्नी ऑफ लव’ बुक, प्रियंका के साथ दिखा खास अंदाज

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया में नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपना खाता वीडियो पोस्ट के जरिए आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंगरू ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक साझा की। उनकी यह बुक 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। खास बात यह रही कि किताब की पहली प्रति मिलने के दौरान सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ खास अंदाज में नजर आई।

सोनिया गांधी ने अपनी पहली पोस्ट के साथ लिखे संदेश में कहा कि वह अपनी किताब की पहली झलक सभी के साथ साझा करते हुए बेहद आभारी हैं। उन्होंने बताया की यह किताब प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की तलाश की काहनी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस किताब को पाठकों के साथ साझा करने के लि उत्सुक हैं। उनकी पहली पोस्ट सामने आते ही लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ। खबर लिखे जाने तक वीडियो को दस लाख से अधिक बार देखे जाने की जानकारी सामने आई है।

किताब की पहली प्रति देखकर मुस्कुराईं सोनिया गांधी

साझा किए गए वीडियो में किताब के प्रकाशक हार्डबाउंड प्रतियां लेकर सोनिया गांधी के पास पहुंचते दिखाई देते हैं। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “आप बहुत भारी वजन उठा रही हैं।” इसके बाद उन्हें किताब की पहली प्रति और मिठाई का डिब्बा दिया गया।

सोनिया गांधी किताब हाथ में लेकर तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी। किताब के पन्ने पलटते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी से कहा, “बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका।” इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को किताब दिखाई।

वीडियो में प्रियंका गांधी अपनी मां को मिठाई खिलाती और फिर उन्हें गले लगाती नजर आईं। मां-बेटी के इस आत्मीय पल ने लोगों का ध्यान खींचा।

राहुल और प्रियंका गांधी भी जुड़े

सोनिया गांधी ने अपनी इस पहली पोस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया को भी सहभागी बनाया है। इससे उनकी पोस्ट को अधिक लोगों तक पहुंचने का अवसर मिला। ‘बिलॉन्गिंगरू ए जर्नी ऑफ लव’ सोनिया गांधी की निजी जिंदगी और अनुभवों पर आधारित है। इसमें प्यार, कर्तव्य, अपनों को खोने के दुख और अपनेपन की तलाश जैसे भावनात्मक विषयों को जगह दी गई है।

यह किताब सोनिया गांधी के जीवन के निजी पहलुओं को समझने का अवसर देगी। अब पाठकों की नजर 10 नवंबर को होने वाले इसके प्रकाशन पर टिकी है। उनकी पहली पोस्ट और किताब की झलक ने पहले ही लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें