शुक्रवार, 13 नवंबर 202611:57:10 PM
Download App
Home/राजनीति

यूपी फतह करने भाजपा का बड़ा प्लान : अखिलेश के गढ़ में मोर्चा संभालेंगे सीएम मोहन, सभाओं-रैलियों को लेकर खाका तैयार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 13, 2026
06:42 AM
अखिलेश के गढ़ में मोर्चा संभालेंगे सीएम मोहन, सभाओं-रैलियों को लेकर खाका तैयार

भोपाल। उत्तरप्रदेश में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। यूपी फतह करने के लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा समेत सभी दलों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि जो दल यूपी की सत्ता में काबिज होता है, वहीं दिल्ली में भी राज करता है। ऐसे में भाजपा ने यूपी के सिंहासन पर तीसरी बार कब्जा करने के लिए भाजपा ने बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। यूपी की करीब 70 से अधिक विधानसभा सीटों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इतना ही नहीं इन सीटों में सीएम मोहन की सभाओं और रैलियों को लेकर खाका भी तैयार किया जा रहा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में यादव समुदाय की राजनीतिक मौजूदगी लंबे समय से चर्चा के केंद्र में रही है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इसी समुदाय से आते हैं। ऐसे में बीजेपी मोहन यादव को आगे कर यादव मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर सकती है। हालांकि, यूपी में यादव की आबादी करीब 10 से 11 प्रतिशत के आसपास बताई जाती है। वहीं, पिछड़े वर्ग के भीतर इसकी हिस्सेदारी इससे अधिक मानी जाती है। ऐसे में यह मोहन यादव को बीजेपी अहम जिम्मेदार दे सकती है...

इटावा-मैनपुरी से आजमगढ़ तक 71 सीटों पर मोहन यादव के प्रचार की तैयारी

उत्तर प्रदेश में बीजेपी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खासतौर पर यादव बहुल और ओबीसी प्रभाव वाली सीटों पर प्रचार के लिए उतार सकती है। इसकी शुरुआत वाराणसी से हो चुकी है। मोहन यादव को करीब 71 विधानसभा सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी मिल सकती है। इनमें सबसे ज्यादा फोकस मध्य यूपी के इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, एटा, फर्रुखाबाद और फिरोजाबाद , कन्नौज, जैसे इलाकों पर रहने की संभावना है।

इसके अलावा बदायूं और आजमगढ़ के साथ पूर्वांचल के बलिया, जौनपुर, संतकबीर नगर और कुशीनगर जैसे क्षेत्रों में भी उनकी सभाएं कराई जा सकती हैं। अयोध्या और आसपास के इलाकों में भी पार्टी उनकी मौजूदगी का इस्तेमाल कर सकती है। दरअसल, इन क्षेत्रों में यादव मतदाताओं की राजनीतिक भूमिका अहम मानी जाती है। बीजेपी की कोशिश मोहन यादव के जरिए यादव समाज के साथ-साथ दूसरे पिछड़े वर्गों तक भी पहुंच बनाने की हो सकती है।

इकलौते यदुवंशी सीएम है मोहन यादव

दरअसल मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर गौर करें तो उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट में वर्तमान में सिर्फ एक ही राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ही यदुवंशी हैं। वहीं, बीजेपी की राष्ट्रीय स्तर की सीनियर ब्रिगेड में इस वर्ग से राजस्थान से भूपेंद्र यादव, हरियाणा से राव इंद्रजीत, बिहार से नित्यानंद राय और झारखंड से अन्नपूर्णा देवी जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन यदि मुख्यमंत्रियों की बात की

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें