छत्तीसगढ़ मॉर्निंग अपडेट : बस्तर में अमित शाह की बड़ी बैठक, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट

छत्तीसगढ़ की आज की क्या है मुख्य खबरे जान लीजिये , राजनीति , प्रशासन और मौसम सबकी सटीक जानकारी ...
आज होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को उनकी अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक के बाद दोपहर 3 बजे गृहमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान बस्तर के लिए विशेष पैकेज की घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद अमित शाह शाम 3:45 बजे जगदलपुर से दिल्ली रवाना होंगे।
यह भी पढ़े नेतानार मे अमित शाह ने देखा बदलता बस्तर : इमली की मिठास की तारीफ कर महिलाओं का बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर दौरा जारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जगदलपुर दौरे का भी आज दूसरा दिन है। सीएम सुबह 11 बजे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे वे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 6:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 6:25 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
यह भी पढ़े अमित शाह का बस्तर दौरा क्यों है खास? : नक्सलवाद के गढ़ में विकास की दस्तक
रायपुर में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
राजधानी रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल की कीमत में 90 पैसे की बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल 104 रुपए 46 पैसे प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल के दाम में 95 पैसे की वृद्धि हुई है, जिसके बाद डीजल 97 रुपए 51 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ने लगा है।
प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट
प्रदेश में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 7 दिनों तक तापमान में राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 44 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। तेज गर्म हवाओं और भीषण लू को देखते हुए लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
