पीएम मोदी को मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 32वां सम्मान : सीएम मोहन यादव ने जताई खुशी

भोपाल: प्रधानमंत्री मोदी के नॉर्वे दौरे ने भारत-नॉर्वे संबंधों को नई मजबूती दी है। इस आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और नार्वे ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक पहुंचाया। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के प्रतिष्ठित नागरिक एवं राजकीय सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया।
सीएम ने कहा देश के लिए गौरव का पल
प्रधानमंत्री मोदी को मिले इस सम्मान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों का प्रमाण है।
यह भी पढ़े बामुलाहिजा : शहनाई के किस्से... समीक्षा बैठक में क्या हुआ? और बीजेपी की पिच पर दिग्गी का शॉट...
प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान भारत और नॉर्वे के बीच गहरे होते संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह 32वां सम्मान विश्व मंच पर भारत की बढ़ती साख और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और दुनिया के कई देश भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
सीएम मोहन यादव की पोस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
