सोमवार, 6 अप्रैल 202610:14:15 PM
Download App
Home/देश

संकट के बीच राहत : मप्र में डोमेस्टिक सिलेंडर की सप्लाई के प्रयास शुरू, हर दिन 2.5 लाख की हो रही सप्लाई

a

admin

Apr 06, 2026
11:17 AM
मप्र में डोमेस्टिक सिलेंडर की सप्लाई के प्रयास शुरू, हर दिन 2.5 लाख की हो रही सप्लाई

भोपाल। राज्य स्तरीय समन्वयक, तेल उद्योग मध्यप्रदेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके डोमेस्टिक सिलेंडर की सप्लाई को लेकर जानकारी दी। पीसी में बताया कि डोमेस्टिक सिलेंडर की सप्लाई बेहतर बनी रहे उसके लिए हम कोशिश कर रहे हैं। करीब 2.5 लाख सिलेंडर प्रतिदिन सप्लाई कर रहे है। एमपी में 1552 डिस्ट्रीब्यूटर हैं। कमर्शियल एलपीजी के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत सप्लाई चल रही है।

5 किलो के सिलेंडर की सप्लाई भी है जारी

कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि मजूदरों और वर्किंग लोगों के लिए 5 किलो का सिलेंडर भी सप्लाई किया जा रहा है. बुकिंग के लिए एसएमएस, आईवीआर, मिसडकॉल का उपयोग करें। 95 फीसदी बुकिंग डिजिटल माध्यम से आ रही है। ओटीपी के जरिए ही हम डिलेवरी कर रहे हैं ताकि किसी अवैध गतिविधि से बच सके। साथ ही काला बाजारी पर रोकथाम को लेकर भी हम लगातार काम कर रहे है।

कई जगह छापेमार कार्रवाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए करीब 2485 जगह पर छापेमार कारवाई कर 10 मामले दर्ज किए है. प्रदेश में 13 बॉटलिंग प्लांट है। प्रदेश में जरूरत के हिसाब से पर्याप्त एलपीज उपलब्ध है।

पेट्रोल-डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक

डीजल-पेट्रोल को लिए एमपी में 7147 पेट्रोल पंप हैं। 17 लोकेशंस से पेट्रोल-डीजल हम पूरे प्रदेश में सप्लाई करते हैं। इसके अलावा सभी पंप पर तेल का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. 8 हजार किलो लीटर पेट्रोल और 16 हजार किलो लीटर डीजल प्रतिदिन हम उपभोक्ताओं को दे रहे हैं।

a
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें