मोदी का माइक्रो मैनेजमेंट : रैली के बाद भी कार्यकर्ताओं संग चर्चा, एयरपोर्ट बना नया मंच

कूचबिहार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने कूचबिहार की धरती पर को संबोधित कर चुनावी माहौल को नई ऊर्जा से भर दिया। विशाल जनसमूह के बीच पीएम मोदी ने जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं विपक्ष पर भी तीखे प्रहार किए। उनकी मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
खास बात यह रही कि सभा से पहले एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और प्रदेश की महिलाओं व युवाओं के रुझान को समझने की कोशिश की। इस संवाद ने साफ संकेत दिया कि पार्टी जमीनी फीडबैक को अहमियत दे रही है। कूचबिहार की यह सभा न केवल राजनीतिक संदेशों से भरपूर रही, बल्कि आगामी चुनावों के लिहाज से रणनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पीएम ने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत का शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कूचबिहार से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर ही कार्यकर्ताओं से कुछ देर के लिए मुलाकात की। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं से पूछ रहे हैं कि महिलाएं हमें वोट देंगी, जवाब में कार्यकर्ताओं ने हां कहा। इसके बाद पीएम मोदी ने युवाओं को लेकर पूछा, तो कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा भी हमें वोट देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि चलिए, जीत जाइए पक्का।
सोशल मीडिया पर वारल हो रहा वीडियो
प्रधानमंत्री मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल है। प्रधानमंत्री मोदी अक्सर युवाओं और कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते दिखते हैं। अब चुनाव के बीच जिस तरह से उन्होंने एयरपोर्ट पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की, इससे भाजपा समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
पीएम ने टीएमसी सरकार पर बोला तीखा हमला
कूचबिहार में विशाल जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मालदा में सात अधिकारियों को बंधक बनाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। पूरे देश ने देखा और हैरान रह गया कि किस तरह बंधक बनाया गया। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस शासन में अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
