सोमवार, 6 अप्रैल 202608:28:40 PM
Download App
Home/देश

हार का शतक लगाएगा दिल्ली में बैठा शाही परिवार : पीएम मोदी ने असम में कांग्रेस पर छोड़ा सियासी बाण, एनडीए की हैट्रिक का भी जताया भरोसा

a

admin

Apr 06, 2026
08:03 AM
पीएम मोदी ने असम में कांग्रेस पर छोड़ा सियासी बाण, एनडीए की हैट्रिक का भी जताया भरोसा

बरपेटा । असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बरपेटा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां दावा कि भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी भरोसा जताया कि इस बार असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक निश्चित है। वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बैठा शाही परिवार इस बार अपनी हार का शतक लगाएगा और असम की जनता ही इसे संभव बनाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी दीर्घकालिक विकास की सोच के साथ काम नहीं करती और अल्पकालिक राजनीति के जरिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है, जबकि भाजपा दीर्घकालिक दृष्टि के साथ देश के विकास पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम में शांति और स्थिरता स्थापित करने पर ध्यान दिया गया और आने वाले वर्षों में राज्य की समृद्धि को और विस्तार दिया जाएगा।

महिला आरक्षण विधेयक पर क्या बोले पीएम?

मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सभी दलों से एकजुट समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार ने 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इसे पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमने सभी राजनीतिक दलों से इस पर चर्चा की है और उनसे अनुरोध किया है कि वे देश की बहनों और बेटियों के अधिकारों से जुड़े इस काम को सर्वसम्मति से आगे बढ़ाएं। किसी भी राज्य को इससे नुकसान नहीं होगा, चाहे वह पूर्वोत्तर हो या दक्षिण भारत। महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटें देने की व्यवस्था की जा रही है।

पीएम मोदी ने विशेष रूप से असम की महिलाओं से अपील की कि वे सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलकर इस कानून के पारित होने का आग्रह करें। यह सिर्फ असम ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए फायदेमंद होगा जिससे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिल सके।

खचाखच मैदान भरा देख गदगद हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, सड़क पर खड़े होने की भी जगह नहीं है। यह मैदान खचाखच भरा हुआ है। मैंने गुजरात में सालों काम किया है लेकिन अगर मुझे सुबह दस या ग्यारह बजे कोई सभा करनी होती, तो मैं इतनी भीड़ नहीं जुटा पाता। आपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। असम की जनता ने इस बार दो बड़े काम किए हैं, पहला एनडीए सरकार की हैट्रिक और दूसरा, कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ के दिल्ली में बैठे नामदारों के लिए हार का रिकॉर्ड बनाना।

पीएम मोदी युवाओं के प्रति दिखाई अपनी स्नेहित भावना भी

रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं और बच्चों के प्रति अपनी स्नेहिल भावना भी दिखाई। उन्होंने कहा, इस बच्ची ने इतनी कम उम्र में इतनी सारी ड्राइंग्स बनाई हैं। कुछ और बच्चे भी अपनी ड्राइंग्स लेकर आए हैं। मैंने एसपीजी कर्मियों से कहा है कि वे इन्हें इकट्ठा करें। यदि आपने पीछे अपना नाम और पता लिखा है, तो मैं आपको चिट्ठी भेजूँगा।

a
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें