Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन : देवी धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, मां के दिव्य शृंगार और अलौकिक दर्शन ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

देवी धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, मां के दिव्य शृंगार और अलौकिक दर्शन ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर
a

admin

Mar 20, 202611:46 AM

मैहर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आज दूसरे दिन जगत जननी मां शारदा के दरबार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां के दिव्य शृंगार और अलौकिक दर्शन ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। नवरात्रि के दूसरे दिन मां शारदा का विशेष शृंगार किया गया, जिसके दर्शन कर भक्तों ने जय माता दी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजा दिया।

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही मंदिर में भक्तों का सैलाब मैहर माता के दर्शन के लिए पहुंच रहा है। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां शारदा का नीले रंग के वस्त्र और सोने के आभूषणों से माता का दिव्य शृंगार हुआ। मां को बड़ी नथ पहनाकर सुसज्जित किया गया। प्रधान पुजारी पवन दाऊ महाराज द्वारा विधि-विधान से मां की आरती की गई और भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें दर्शन के लिए लगी रहीं। भक्त 1000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़कर मां के दरबार तक पहुंच रहे हैं और शुभ अवसर पर आशीर्वाद ले रहे हैं।

नौ दिनों तक बंद रहेंगे वीआईपी दर्शन

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से ही भक्त बड़ी संख्या में मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन ने नौ दिनों तक वीआईपी दर्शन को बंद रखने का फैसला लिया है। यह फैसला भक्तों की भीड़ और भव्य मेले को ध्यान में रखकर लिया है। 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मंदिर में सामान्य तरीके से भक्त दर्शन कर पाएंगे।

नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं माता का दर्शन करने

प्रशासन के अनुसार, नवरात्रि के दौरान देश-विदेश से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए मैहर पहुंचते हैं। ऐसे में आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके, इसके लिए यह फैसला लिया गया है।

यह बात सभी जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शारदा मंदिर की बहुत मान्यता है। माना जाता है कि इसी स्थान पर मां सती का हार गिरा था और यहां पुजारी से पहले मां के परम भक्त उनकी पूजा करते हैं। माना जाता है कि मंदिर में जब पुजारी मंदिर के कपाट खोलते हैं तो प्रतिमा के पास ताजा फूल मिलते हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder