Download App

Latest News

उड़द पर 600 बोनस, बनेंगे 1 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड : अन्नदाताओं के लिए सीएम का बड़ा ऐलान, गोशालाओं तक भूसा पहुंचाने ट्रॉली उपलब्ध कराएगी सरकारखूब तप रहा मप्रः पारा गिरा पर गर्मी से नहीं मिली राहत : राजधानी सहित कई जिलों का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादाहिमायनी पुरी के खिलाफ पोस्ट पर रोक : दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा समेत कई पक्षों को भेजा नोटिस महिला टी-20 सीरीज : दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 18 रन से दी शिकस्त, खाका-म्लाबा की घातक गेंजबाजी बनी हार की वजहमहाकालेश्वर मंदिर : अपने आराध्य की एक झलक पाने उमड़ा भक्ता को सैलाब, पट खुलते ही जयश्री महाकाल से गूंजा परिसर

महाकालेश्वर मंदिर : अपने आराध्य की एक झलक पाने उमड़ा भक्ता को सैलाब, पट खुलते ही जयश्री महाकाल से गूंजा परिसर

अपने आराध्य की एक झलक पाने उमड़ा भक्ता को सैलाब, पट खुलते ही जयश्री महाकाल से गूंजा परिसर
a

admin

Mar 17, 202611:43 AM

उज्जैन। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मंगलवार के अवसर पर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सुबह भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात से ही कतारबद्ध होने लगे थे। अपने आराध्य बाबा महाकाल की एक झलक पाने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। परंपरा के अनुसार, बाबा महाकाल को जगाने के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खोले गए।

भगवान का किया गया था अलौकिक शृंगार

इसके पश्चात, भगवान का अत्यंत अलौकिक शृंगार किया गया। तत्पश्चात विश्वप्रसिद्ध भस्म आरती संपन्न हुई, जिसमें भस्म अर्पित कर महादेव का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से इस अलौकिक क्षण के दर्शन किए। संपूर्ण मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान था और वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। लगभग दो घंटे चली इस आरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और प्रभु का शृंगार साथ-साथ चलता रहा।

पवित्र भस्म से बाबा को कराया गया विशेष स्नान

महाकाल की यह आरती महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा करवाई जाती है। इस आरती में महाकाल भक्तों को निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। भस्म आरती के बाद महाकाल का जलाभिषेक किया जाता है। पंचामृत से उनका पूजन और पवित्र भस्म से विशेष स्नान करवाया गया।

इसके पश्चात बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार किया गया, जिसकी छटा देखते ही बनती थी। भगवान के मुखारविंद को अत्यंत मनमोहक रूप में सजाया गयाय उनके मस्तक पर स्पष्ट त्रिपुंड और ॐ अंकित कर नवीन मुकुट धारण कराया गया। शृंगार में ताजे बिल्वपत्र और रंग-बिरंगे पुष्पों की मालाओं का प्रयोग कर इस अलौकिक दृश्य को और भी भव्य बनाया गया, जिसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

भस्मारती के कपिला गाय के गोबर का होता है इस्तेमाल

उल्लेखनीय है कि भस्म आरती के लिए प्रयुक्त पवित्र भस्म कपिला गाय के गोबर से निर्मित कंडों के साथ-साथ शमी, पीपल, पलाश, वट, अमलतास और बेर की लकड़ियों को प्रज्वलित कर विशेष विधि से तैयार की जाती है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
महाकालेश्वर मंदिर : अपने आराध्य की एक झलक पाने उमड़ा भक्ता को सैलाब, पट खुलते ही जयश्री महाकाल से गूंजा परिसर