Latest News
देवी भक्तों के लिए तोहफा : भोजपुरी स्टार का का नया देवी गीत माई महारानी आ गइली रिलीज, भक्ति-भावनाओं से है भरपूर
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने प्रशंसकों के लिए एक नया तोहफा पेश किया है। उन्होंने बुधवार को नया देवी गीत माई महारानी आ गइली रिलीज किया, जो भक्ति और भावनाओं से भरपूर है।खेसारी ने इस गीत को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, माई महारानी आ गइली रिलीज हो गया है। भक्ति से भरपूर यह गीत आप सभी के लिए खेसारी लाल यादव की आवाज में।
इस गीत के बोल मशहूर गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत केआरके. यादव ने तैयार किया है। म्यूजिक डायरेक्शन का जिम्मा रजनी राजा ने संभाला है, और कोरियोग्राफी कुलदीप ने की है। इस गीत का म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक है, जो भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। यह गीत सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे स्पॉटिफाई, जियो-सावन, विंक, एप्पल म्यूजिक और गाना पर उपलब्ध है।
प्रशंसक इस गीत को लेकर खेसारी की तारीफ कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव की आवाज में यह गीत नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खास सौगात बनकर आया है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों में से हैं, जो न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि गायिकी के लिए भी मशहूर हैं। उनके गाने और फिल्में दर्शकों के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं।
माई महारानी आ गइली के रिलीज होने से उनके फैन बेस में उत्साह देखने को मिल रहा है। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनकी फिल्म श्री 420 छठ पूजा के पावन अवसर पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी थी। मैड मूवीज बैनर तले इस फिल्म का निर्माण मधु शर्मा और समीर अफताब कर रहे हैं। वहीं, इसके निर्देशक प्रवीण कुमार गुदुरी हैं। सह-निर्माता अंशुमन सिंह हैं।
Advertisement
Related Post