Download App

Latest News

7 जनवरी पंचांग : मघा से पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग, किन शुभ समयों में करें जरूरी काम

 मघा से पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग, किन शुभ समयों में करें जरूरी काम
G

Ganesh Sir

Jan 06, 202601:52 PM

नई दिल्ली। पंचांग भारतीय संस्कृति में दिन की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, यात्रा, विवाह, गृह प्रवेश या नए काम की शुरुआत से पहले पंचांग देखकर शुभ-अशुभ समय जानने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल और मुहूर्त के आधार पर दिन को समझा जाता है।

इसी कड़ी में 7 जनवरी 2026, यानी बुधवार के पंचांग की बात करें, तो हिन्दू पंचांग के अनुसार इस दिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। यह तिथि सुबह 06:52 बजे से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2026 को सुबह 06:33 बजे तक रहेगी, इसके बाद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि लग जाएगी।

पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार, ये मास माघ है, जबकि अमांत पंचांग में इसे पौष मास माना गया है। इस दिन सूर्य धनु राशि में स्थित रहेगा, वहीं चन्द्रमा सिंह राशि में रहेगा। नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत मघा नक्षत्र में होगी, जो सुबह 11ः56 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन दोपहर तक प्रभावी रहेगा। योग के अनुसार, दिन में आयुष्मान योग रहेगा, जो शाम 6ः33 बजे तक मान्य है। इसके बाद सौभाग्य योग प्रारंभ होगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है।

अब बात करते हैं शुभ और अशुभ समय की। बुधवार के दिन राहुकाल दोपहर 12रू26 बजे से 1रू43 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य से बचना चाहिए। इसके अतिरिक्त यम गण्ड काल सुबह 8ः35 से 9ः52 बजे तक और कुलिक काल 11ः09 से 12ः26 बजे तक माना गया है। दुर्मुहूर्त दोपहर 12ः06 से 12ः47 बजे तक रहेगा, वहीं वर्ज्यम् काल रात 8ः05 से 9ः43 बजे तक अशुभ माना गया है।

शुभ समय की बात करें तो दिन में ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:42 से 6रू30 बजे तक रहेगा, जो ध्यान, पूजा और अध्ययन के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। अमृत काल सुबह 9:33 से 11:08 बजे तक तथा एक अन्य अमृत काल सुबह 5:52 से 7:30 बजे तक है। हालांकि इस दिन अभिजीत मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

चैघड़िया के अनुसार, सुबह का समय अपेक्षाकृत अनुकूल है। दिन में लाभ, अमृत और शुभ चैघड़िया आते हैं, जबकि राहुकाल के दौरान रोग चैघड़िया प्रभावी रहता है। चंद्र बल के अनुसार, इस दिन मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल माना गया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder