सोमवार, 6 अप्रैल 202608:24:35 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

भाजपा का दामन थामते ही लिएंडर का बढ़ा रुतबा : एक्स कैटेगरी कवर में रहेंगे महान टेनिस खिलाड़ी

a

admin

Apr 06, 2026
07:48 AM
एक्स कैटेगरी कवर में रहेंगे महान टेनिस खिलाड़ी

नई दिल्ली । भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, जिसके तहत अब सीआईएसएफ के सशस्त्र जवान उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ी है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा में दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी होते हैं, हालांकि इसमें कमांडो शामिल नहीं होते।

लिएंडर पेस भारतीय टेनिस के बड़े नामों में एक हैं और देशभर में लोकप्रिय हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें बड़ी भूमिका मिलने की संभावना है। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पूरे राज्य का दौरा करना पड़ सकता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा चिंताओं का आकलन करने के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें एक्स श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है। हाल ही में लिएंडर पेस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

पेस ने की थी पीएम मोदी की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद लिएंडर पेस ने कहा था कि मोदी जी ने मुझे बुलाकर एक बंगाली होने के नाते सम्मान दिया और युवाओं व खेलों को लेकर अपना विजन भी साझा किया। आज मैं उसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए यहां मौजूद हूं। पेस ने कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें 2036 ओलंपिक की तैयारियों में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। देश की सेवा करने का जज्बा उनके अंदर पूरी तरह से मौजूद है और वे हर चुनौती का सामना करते हुए देश के लिए काम करने को तैयार हैं।

अटलांटा ओलंपिक में पेस ने देश के लिए जीता था कांस्य पदक

लिएंडर पेस भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में एकल वर्ग में देश के लिए पदक जीता है। 1996 में अटलांटा ओलंपिक में पेस ने कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा पेस डबल्स और मिश्रित डबल्स मिलाकर 18 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं।

a
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें