Latest News
मप्र विधानसभा मानसून सत्र : विजय शाह के इस्तीफे को लेकर विपक्ष का हंगामा, सत्ता पक्ष ने किया पलटवार, हंसते रहे मंत्री जी
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का शुक्रवार को पांचवां दिन रहा। विपक्ष का संदन में आज भी हंगामा जारी रहा। जिसके कारण सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर गई है। विपक्ष ने आज सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुैरशी पर विवादित बयान देने वाले कैबिनेट मंत्री विजय शाह को लेकर किया। विपक्ष ने विजय शाह के इस्तीफे और उन्हें सदन से बाहर करने की मांग को लेकर सदन में हंगामा बरपा दिया ।
कांग्रेस ने कहा कि ऐसे मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। विपक्ष ने कहा कि जिसने हमारी सेना का अपमान किया, उसे सदन से बाहर किया जाए। साथ ही शाह इस्तीफा दो के नारे लगाए और आसंदी के पास पहुंचकर धरना दिया। वहीं भाजपा ने कहा कि कांग्रेस देश का अपमान कर रही है। यही नहीं सत्ता पक्ष ने विपक्ष को पाकिस्तान और चीन का दलाल बताया है। सदन में भारी हंगामे के बीच कार्यवाही को प्रश्नकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मंत्री के इस्तीफे के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस
एक घंटा के स्थगन के बाद विधानसभा की कार्रवाई फिर शुरू की गई। मंत्री के इस्तीफे के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस हुई। इसी दौरान सदन के अंदर कांग्रेस विधायक नारेबाजी करने लगे। वे मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। कांग्रेसी विधायक विजय शाह इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए आसंदी के पास पहुंच गए और धरना दिया।
सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर लगाए देश विरोधी होने के आरोप
वहीं सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष पर देश विरोधी होने के कई आरोप लगाए। सत्ता पक्ष ने विपक्ष को पाकिस्तान और चीन का दलाल कहा। इन सब के बीच मंत्री विजय शाह मुस्कुराते हुए नजर आए। सदन में गहमागमही देख विधानसभा की कार्यवाही को प्रश्नकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने गैस राहत से जुड़ा सवाल किया। इसका जवाब देने के लिए मंत्री विजय शाह खड़े हुए। इस पर विपक्ष ने हंगाम शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा
खुरई विधानसभा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने ध्यान आकर्षित किया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 500 एकड़ पर आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। मंत्री कारण सिंह वर्मा ने कहा कि सभी अवैध कब्जे हटाने का काम किया जा रहा है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री के जवाब से मैं संतुष्ट नहीं हूं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा जनजातियों की जमीन को बचाने के लिए यह ध्यान आकर्षण है। और विपक्ष इस समय प्रदर्शन कर रहा। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि क्या 500 एकड़ कब्जे की जांच नहीं करवा सकते हैं। मंत्री कारण सिंह ने कहा कि हम जांच करवा लेंगे। तीखी बहस के बीच 4 अगस्त तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
भाजपा अध्यक्ष के सवाल पर हंगामा
भाजपा अध्यक्ष और भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल ने विधानसभा में पूछा कि पीएचई मंत्री बताने कि बैतूल जिले के अंतर्गत कितने उप यंत्री और सहायक यंत्री हैं। कितने पद स्वीकृत हैं। इस पर कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा ये भाजपा के अध्यक्ष हैं, इनको भी जानकारी मांगनी पड़ रही है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि यही तो हमारी खूबसूरती है। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मैं भाजपा अध्यक्ष के साथ विधायक भी हूं। सभी को सवाल पूछने का अधिकार है।
Advertisement
Related Post