Download App

Latest News

मप्र विधानसभा के 69 साल : राज्यपाल ने गौरवशाली यात्रा की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, की ऐतिहासिक दुर्लभ चित्रों की सराहना, मौजूद रहे सीएम भीहर घड़ी खलती है आपकी कमी : ऋतिक की पूर्व पत्नी ने मां के लिए लिखा इमोशनल नोट, मोंटाज वीडियो किया शेयरमनरेगा का नाम बदलने का मामला : कांग्रेस की आपत्ति पर भाजपा विधायक का तीखा हमला, कहा- रावण जैसा होगा हश्रएमसीएक्स पर चमकी चांदी : ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते बनाया नया रिकार्ड, जानें कहां पर पहुंचे सिल्वर के दाम गर्म पानी पीने से लेकर गुनगुने पानी से स्नान तक : जानिए कैसे छोटी-छोटी आदतें पीरियड्स के दर्द को कर सकती हैं कम

मनरेगा का नाम बदलने का मामला : कांग्रेस की आपत्ति पर भाजपा विधायक का तीखा हमला, कहा- रावण जैसा होगा हश्र

Featured Image

Author : admin

Published : 17-Dec-2025 01:42 PM

भोपाल। मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी किए जाने पर कांग्रेस की आपत्ति पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राम का विरोध करने वाले रावण का भी अंत हुआ है और उसी तरह कांग्रेस का भी अंत हो जाएगा।

भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल किया है, लेकिन हम महात्मा गांधी के विचारों और कामों को फॉलो करते हैं। कांग्रेस ने गांधी का नाम लेकर अक्सर वादे किए हैं, फिर भी गरीबों के लिए घर नहीं बनाए। पूरी दुनिया जानती है कि अगर किसी ने सच में महात्मा गांधी के राम राज्य के विजन को जमीन पर उतारा है, तो वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

बापू के विजन को पूरा कर रहे मोदी

उन्होंने कहा कि हमने राम मंदिर का निर्माण करवाया, गरीबों के लिए पक्के घर बनवाए, इलाज के लिए 5 लाख रुपए के आयुष्मान कार्ड देने का काम किया, इंश्योरेंस कार्ड जारी किए और नेत्रहीन किसानों को सम्मानित किया। महात्मा गांधी सभी वर्गों का विकास चाहते थे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उनके विजन को पूरा किया जा रहा है।

मनमोहन सरकार में मनरेगा में होता था भ्रष्टाचार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान मनरेगा में भ्रष्टाचार होता था। मनरेगा पर हम स्कीम लाए हैं, जिससे ग्रामीण विकास की आधारशिला रखी जाएगी। राम राज्य की कल्पना साकार की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले भी राम जी से परेशानी थी। कांग्रेस राम विरोधी है। सोनिया गांधी चाहती है कि कांग्रेस राम का विरोध करे। हम डंके की चोट पर कहते हैं कि हम सभी महान पुरुषों का सम्मान करेंगे। भाजपा विधायक ने कहा कि राम का विरोध करने वाले रावण का अंत हुआ, तो कांग्रेस का अंत भी होगा।

यह बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि महात्मा गांधी हर नागरिक के दिल में सम्मान रखते हैं। इस योजना को नया रूप दिया गया है और प्रधानमंत्री मोदी हमेशा आदिवासी कल्याण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। किसी योजना का नाम बदलने या उसमें बदलाव करने से महात्मा गांधी के प्रति सम्मान कम नहीं होता। बल्कि, कांग्रेस के समय की तुलना में अब बहुत ज्यादा काम हुआ है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder