Download App

Latest News

अखंड भारत की याद दिलाता है चेटीचंड का पर्व : उज्जैन में बोले सीएम, चल समारोह को भगवा झंडी दिखाकर किया रवाना 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव : राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठकेरल फतह करने भाजपा का खाका तैयार : मोदी-शाह से लेकर पार्टी के तमाम दिग्गज उरेंगे चुनावी रण में, रैलियों से कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

अखंड भारत की याद दिलाता है चेटीचंड का पर्व : उज्जैन में बोले सीएम, चल समारोह को भगवा झंडी दिखाकर किया रवाना

उज्जैन में बोले सीएम, चल समारोह को भगवा झंडी दिखाकर किया रवाना
a

admin

Mar 20, 202603:26 PM

भोपाल। चेटीचंड का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। चेटी चंड के पावन पर्व को सिंधी समाज संत झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर उज्जैन के टॉवर चैक पर भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव शामिल हुए और चल समारोह को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में राज्यसभा सांसद और एक्ट्रेस सुश्री जयाप्रदा, मशहूर एक्टर आफताब शिवदासानी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गोली उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि चेटीचंड का पर्व अखंड भारत की याद दिलाता है और भारतीयों के हृदय में अखंड भारत का सपना जागृत रखता है। सामाजिक उत्सवों से एक दूसरे के प्रति प्रेम और आत्मीयता बढ़ती है। सीएम ने सम्राट विक्रमादित्य को उनकी वीरता, न्यायप्रियता और दानशीलता के लिए याद किया उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य से प्रेरित होकर शासन उन गुणों को आत्मसात कर सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

सीएम ने चेटीचंड पर्व की दी शुभकामनाएं

सीएम ने विक्रम संवत 2083 में बाबा श्री महाकाल की नगरी से देश एवं प्रदेशवासियों को चेटीचंड के महापर्व की मंगलकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश, प्रदेश विकास के नवीन आयाम स्थापित कर रहा है। सिंहस्थ 2028 के लिए सरकार नवीन विकास के कार्य कर रही है। सभी गणमान्य नागरिक भी विकास कार्यों में अपना योगदान दे रहे है। आगामी सिंहस्थ के दिव्य आयोजन से प्रदेश और उज्जैन की वैश्विक पटल पर नवीन पहचान स्थापित होगी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
अखंड भारत की याद दिलाता है चेटीचंड का पर्व : उज्जैन में बोले सीएम, चल समारोह को भगवा झंडी दिखाकर किया रवाना