Download App

Latest News

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर यूपी सरकार का नया दांव : डिप्टी सीएम ने बटुकों पर बरसाए फूल, सम्मान समारोह पर शंकराचार्य ने कसा तंजपन्नू हत्याकांड साजिश केस में निखिल गुप्ता दोषी करार : अमेरिकी संघीय कोर्ट का बड़ा फैसला, हो सकती है इतने साल की सजामप्र सरकार का बजट ज्ञानी नहीं अज्ञानी है, : कर्ज को लेकर नाथ ने किया तीखा प्रहार, कहा- हर साल 27 हजार करोड़ जा रहे सिर्फ ब्याज मेंमप्र बजट सत्रः भागीरथपुरा दूषित पानी मामले में गरमाई सदन की तासीर : मौतों को लेकर उमंग सिंघार ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, मोहन-राजेन्द्र और कैलाश से मांगा इस्तीफा

बजट खाली, थाली भी खाली : कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ विधानसभा में किया जोरदार प्रदर्शन, बापू की प्रतिमा के सामने बजाई थालियां भी

कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ विधानसभा में किया जोरदार प्रदर्शन, बापू की प्रतिमा के सामने बजाई थालियां भी
a

admin

Feb 19, 202612:35 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को चैथा दिन है। बुधवार को सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल आज भी जारी रहा। यही नहीं गुरुवार को सदन की कार्रवाई शुरू होने वाले कांग्रेस विधायकों ने सरकार को फिर घेरने की कोशिश की। इतना ही नहीं विधानसभा के बाहर गांधी के सामने हाथ में थालियां और तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन भी किया। तख्तियों में लिखा था सरकार का बजट खाली, थाली भी खाली।

वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार का बजट आम लोगों के लिए निराशाजनक है और यह केवल “ख्याली पुलाव” है। जिसमें हर वर्ग के साथ धोखा हुआ है। बता दें कि बुधवार को मप्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.38 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। लेकिन कांग्रेस आरोप लगा रही है कि बजट में जनता के लिए कोई नई घोषणा नहीं की गई है। सरकार ने बजट के नाम पर सूबे की जनता को झुनझुना पकड़ा दिया है।

भागीरथपुरा में हुई मौतों पर भी सदन की तासीर गर्म

वही कांग्रेस ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा किया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्रियों के इस्तीफे की मांग उठाई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए ऐसी चर्चा से न्यायालय की अवमानना की स्थिति बन सकती है।

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने सुझाव दिया कि सदन में बहस के बजाय संबंधित मंत्री से अलग बैठक कर चर्चा करना बेहतर होगा। पूर्व अध्यक्ष सीता शरण शर्मा ने भी कहा कि अदालत में मामला होने से सदन में चर्चा उचित नहीं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder