Download App

Latest News

सेहत : हानिकारक आधी रात में भोजन करना, मोटापा-तनाव की बनता है वजह अग्निपरीक्षा से तहलका मचाने आ रहे खेसारी लाल : रिलीज किया शानदार ट्रेलर, आकांक्षा पुरी के साथ जोरदार केमिस्ट्री ने फैंस को किया खुश

मप्र बजट 2026 : वित्त मंत्री के बजट भाषण से पहले कांग्रेस का हल्लाबोल, कर्ज को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन, तख्तियों में लिखा था यह

वित्त मंत्री के बजट भाषण से पहले कांग्रेस का हल्लाबोल, कर्ज को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन, तख्तियों में लिखा था यह
G

Ganesh Sir

Feb 18, 202612:17 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री देवड़ा ने अपने बजट भाषण में कहा कि पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है। सदन में बजट पेश होने से पहले कांग्रेस का आक्रामक रुख देखने को मिला है। कर्ज के मुद्दे को लेकर विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके हाथों में खाली डिब्बे और मटका थे।

खाली डिब्बे और गुल्लक के साथ जताया विरोध

कांग्रेस विधायक खाली डिब्बे और गुल्लक लेकर विधानसभा पहुंचे। उनका कहना था कि प्रदेश पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथ में तख्ती पकड़ी हुई थी, जिस पर लिखा था, कर्ज बजट से भी बढ़ा, फिर कहें सब बढ़िया पड़ा।

जीतू पटवारी का केंद्र पर आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश बजट सत्र 2026 को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के 60 हजार करोड़ रुपये बकाया नहीं दिए हैं। उनका कहना है कि इसी वजह से राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder