Download App

Latest News

बाबा महाकाल : भोलेनाथ की भक्ति में लीन हुईं टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री, दर्शन के अनुभव को बताया 'दिव्य'हिन्दू धर्म में शीतला अष्टमी का विशेष महत्व : सच्चे मन और श्रद्धा भक्ति करने पर बनी रहती है मां की कृपा, बचें इस तरह की गलतियों सेभाजपा की सोच ने देश और लोकतंत्र को किया कलंकित : मुकेश मल्होत्रा की विधायकी शून्य होने पर भड़के जीतू, ट्रेड डील को लेकर भी किया वारकटनी सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत : बड़वारा में मोटरसाकिल और कार के बीच हुई भीषण टक्कर, मृतकों में तीन मजदूरमप्र : अधिक वेतन लेने वालों की पेंशन कटौती तय, वित्त विभाग ने पेंशन अधिकारियों को दिए दो टूक निर्देश

भाजपा की सोच ने देश और लोकतंत्र को किया कलंकित : मुकेश मल्होत्रा की विधायकी शून्य होने पर भड़के जीतू, ट्रेड डील को लेकर भी किया वार

मुकेश मल्होत्रा की विधायकी शून्य होने पर भड़के जीतू, ट्रेड डील को लेकर भी किया वार
a

admin

Mar 10, 202603:34 PM

भोपाल। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि विश्व में संघर्ष के चलते देश में महंगाई का असर आने लगा। ट्रेड डील दबाव में की। किसानों की हालत खराब हो रही है। जो सोयाबीन, कपास और मक्का 40 प्रतिशत गिर गया। एलपीजी के 60 रुपए बढ़ गए। पेट्रोल-डीजल के दाम 200 रुपए होने की संभावना है।

जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कि भाजपा का कार्यकर्ता स्कॉर्पियो व फॉर्चूनर में घूम रहा है। उसका बड़ा घर हुआ कि नहीं हुआ और महंगाई का असर उसके घर पर पड़ा है या नहीं है। प्रदेशवासियों आपके पड़ोस में रहने वाले भाजपा के नेता को, चाहे मंडल का अध्यक्ष हो, चाहे पार्षद हो, चाहे विधायक हो। उसकी आज से 10 साल पहले की स्थिति क्या थी और आज उसकी स्थिति क्या है।

न्याय व्यवस्था पर हमें भरोसा

जीतू पटवारी ने कहा कि ये वही लोग हैं जो छुआछूत की बात करते थे। इनके अतीत और पुराने इतिहास को देखिए। ये वही लोग हैं जिन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर का विरोध किया था। अगर आप सोशल साइट पर जाकर देखेंगे कि इन्होंने संविधान के खिलाफ क्या कहा है, वो आपको पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच ने देश के लोकतंत्र को कलंकित किया है। जीतू पटवारी ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर हमें पूरा भरोसा है। हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं और 100 प्रतिशत मुकेश मल्होत्रा ही वापस चुन कर आएंगे। कांग्रेस ही जीत कर आएगी। भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा प्रदेश की जनता के सामने एक बार फिर आया है।

उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने की चिंता नहीं है लेकिन एक आदिवासी पद पर नहीं रहना चाहिए। कोई आदिवासी विधायक नहीं रहना चाहिए, इसकी चिंता है। ये है भाजपा, प्रदेशवासियों समझो व देखो। मैं फिर से प्रदेशवासियों से आग्रह करना चाहता हूं कि हम उन लोगों में से नहीं हैं कि पीछे हटेंगे। विश्वास के साथ, दृढ़ता के साथ, हिम्मत के साथ अलोकतांत्रिक लोगों से लड़ेगे। मैं बार-बार ये बात कहता हूं कि भ्रष्टाचार आपके पास हो रहा है तो आप देख लो कि भाजपा में रहने वाले कार्यकर्ता की स्थिति क्या है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
भाजपा की सोच ने देश और लोकतंत्र को किया कलंकित : मुकेश मल्होत्रा की विधायकी शून्य होने पर भड़के जीतू, ट्रेड डील को लेकर भी किया वार