Download App

Latest News

सुर्खियों में रहने जनता को गुमराह कर रहे पीसीसी चीफ : मोहन के मंत्री का जीतू पर तीखा प्रहार

मोहन के मंत्री का जीतू पर तीखा प्रहार
a

admin

Feb 05, 202611:19 AM

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं को सुना और अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को प्रेषित कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

कार्यकर्ताओं सुनवाई के बाद श्री सारंग ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पूरी कांग्रेस सुर्खियों में बने रहने के लिए असत्य और तथ्यहीन बयान देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। झूठ और फरेब की राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है, जिसे जनता अब भली-भांति समझ चुकी है। मध्यप्रदेश सरकार पूर्ण आर्थिक अनुशासन का पालन करते हुए कार्य कर रही है।

मोदी जी के नेतृत्व में भारत को मिला वैश्विक सम्मान

सारंग ने कहा कि हाल ही में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत निर्णय क्षमता का परिणाम है। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से भारत के लिए नए व्यापारिक अवसर खुलेंगे और भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगा।

आर्थिक अनुशासन का पालन कर रही है मप्र सरकार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मप्र सरकार पर लगाए आरोपों को तथ्यहीन और भ्रामक बताते हुए सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्ण आर्थिक अनुशासन का पालन करते हुए कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा लिया गया कर्ज पूरी तरह पूंजीगत व्यय के लिए उपयोग किया जा रहा है, जो अर्थशास्त्र की दृष्टि से उचित और आवश्यक है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। कांग्रेस के नेताओं को बिना तथ्यों के आरोप लगाने की आदत है। सारंग ने राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा की।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder