Latest News

अलीराजपुर। जन नायक भगवान बिरसा मुंडा की आज 150 जयंती है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव अलीराजपुर के दौरे पर पहुंचे। जहां वे जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जहां जिले को 244 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इसमें 194.78 करोड़ के 104 कार्यों का लोकार्पण और 73 करोड़ की लागत से 51 नए कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। इसके अलावा सीएम ने आदिवासी नायकों के सम्मान और जनजातीय क्षेत्रों के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। साथ कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कि अंग्रेज चले गए लेकिन कांग्रेस छोड़ गए। लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस ने किसी आदिवासी नायक को उचित सम्मान नहीं दिया, जबकि आज हम आदिवासी नायकों की जयंती मना रहे हैं तो उन्हें आपत्ति होती है। उन्होंने आगे कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती पर मिलने वाला उत्साह किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। छित्तू किराड़ के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने हजारों आदिवासियों को संगठित कर अंग्रेजों को चुनौती दी थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा और छित्तू सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया।
बिहार चुनाव का जिक्र कर कांग्रेस-राहुल पर बोला तीखा हमला
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बिहार में हालिया चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस को करारी हार मिली है और जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार को लेकर बिहार को बदनाम करने वालों को जनता ने जवाब दे दिया है। अब कांग्रेस का राजकुमार घर जाने की तैयारी करे।
योजनाओं और घोषणाओं का उल्लेख
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री नगर सिंह चैहान की मांग पर हर पंचायत में पांच कपिल धारा कुओं की संख्या बढ़ाकर 20 करने की घोषणा की। उन्होंने भावांतर योजना और लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस इन योजनाओं पर सवाल उठाती रही, लेकिन भाजपा सरकार ने वादे पूरे करके दिखाए। सीएम ने कहा कि दीपावली के बाद लाड़ली बहनों के खातों में 1500 की राशि पहुंचाई गई, जैसा वादा किया था।
टाइमलाइन अपडेट
Advertisement

Related Post