Download App

Latest News

विधायक कप 2026 का समापन : एल एन ग्रुप इन्फ्रा के सीएमडी डॉ. एन एल मालवीया ने विजेता-उपविजेता टीम को किया सम्मानितराजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर : कोर्ट ने दो आरोपियों को किया दोषमुक्त, सबूतों के आभाव में हुए रिहासबरीमाला गोल्ड केस में गर्म हुई केरल विधानसभा की तासीर : विपक्ष का आरोप- प्रभावशाली लोगों को बचाने मामले को कमजोर कर रही सरकार50 की उम्र में लीसा रे ने बदली 'बीच बॉडी' की परिभाषा, : बोलीं- 'अब मंजूरी नहीं, आजादी जरूरी'

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया : सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, इंग्लैंड से होगा खिताबी मुकाबला

सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, इंग्लैंड से होगा खिताबी मुकाबला
a

admin

Feb 04, 202611:55 PM

हरारे। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार को टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से हुआ। हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुए इस मुकाबले में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने 10वीं बार खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। भारत का फाइनल में सामना 6 फरवरी को इंग्लैंड से इसी ग्राउंड पर होगा। टीम इंडिया के जीत के हीरों वैभव सूर्यवंशी और आरोन जार्ज रहे। सूर्यवंशी ने जहां 33 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। वहीं जार्ज ने 104 गेंदों में 115 रन बनाए।

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए अफगानिस्तान ने 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए। इस टीम को उस्मान सादात और खालिद अहमदजई की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। अहमदजई 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से सादात ने फैसल शिनोजादा के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 117 के स्कोर तक पहुंचाया। सादात ने 39 रन टीम के खाते में जोड़े।

अफगान टीम ने 117 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से शिनोजादा ने उजैरउल्लाह नियाजी के साथ 130 गेंदों में 148 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। शिनोजादा 93 गेंदों में 15 चौकों के साथ 110 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि उजैरउल्लाह नियाजी ने 86 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

आयुष म्हात्रे से ने खली 62 रन की पारी

विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 41.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। वैभव सूर्यवंशी ने आरोन जॉर्ज के साथ 9.3 ओवरों में 90 रन की साझेदारी की। वैभव 33 गेंदों में 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 9 चौके शामिल थे। इसके बाद जॉर्ज ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। कप्तान म्हात्रे 59 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 62 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जॉर्ज ने विहान मल्होत्रा के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 रन जुटाकर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

विहान ने खेली 38 रनों की नाबाद पारी

जॉर्ज 104 गेंदों में 2 छक्कों और 15 चौकों के साथ 115 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विहान मल्होत्रा ने 47 गेंदों में 38 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को आसान जीत दिलाई। अफगानिस्तान की तरफ से नूरिस्तानी उमरजई ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि वहीदुल्लाह जादरान ने 1 विकेट चटकाया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया : सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, इंग्लैंड से होगा खिताबी मुकाबला