Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

पावरप्ले में स्ट्राइक नहीं मिलने पर ईशान से खफा थे सूर्या : कीवियों को रौंदने के बाद कप्तान ने किया खुलासा, की तारीफ भी

कीवियों को रौंदने के बाद कप्तान ने किया खुलासा, की तारीफ भी
a

admin

Jan 24, 202612:15 PM

रायपुर। भारत ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 बॉल पर नाबाद 82 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि ईशान किशन ने 32 बॉल पर 76 रन बनाए। कीवियों को 7 विकेट से रौंदने के बाद सूर्य कुमार ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जब पावरप्ले के दौरान ईशान उन्हें स्ट्राइक नहीं दे रहे थे, तो वह नाराज थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने परिस्थितियों को समझा।

सूर्य कुमार ने कहा कि मुझे नहीं पता ईशान ने दोपहर के लंच में क्या खाया था, लेकिन मैंने कभी किसी को 2 विकेट पर 6 रन से पावरप्ले के अंत तक 60 के आसपास पहुंचते हुए नहीं देखा। हम अपने बल्लेबाजों से यही चाहते हैं कि वे खुलकर खेलें। पावरप्ले में वह मुझे स्ट्राइक नहीं दे रहे थे, इस पर मैं थोड़ा नाराज था, लेकिन मैं बाद में हालात को समझ पाया।

फार्म को लेकर भी बोले सूर्या

सूर्या ने अपनी शानदार फॉर्म को लेकर कहा, मैं नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, अच्छा ब्रेक मिला और मैच से पहले बढ़िया प्रैक्टिस सेशन भी हुआ था। गेंदबाजी के साथ भी जबरदस्त प्रयास रहा। जब न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 110 रन लिए थे, तो मुझे लगा स्कोर 230 के आसपास जाएगा, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने जिम्मेदारी ली और योगदान दिया। मैं इस वक्त जो हो रहा है, उसका खूब आनंद ले रहा हूं। कैंप का माहौल खुशहाल है और मैं चाहता हूं कि वह ऐसा ही बना रहे।

हार के बाद यह बोले सेंटनर

दूसरी ओर, पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद मिचेल सेंटनर ने कहा, टीम इंडिया के खिलाफ शायद 300 रन बनाना सही हो? जब आप ऐसी टीम के खिलाफ खेलते हैं, जिसकी बल्लेबाजी में बहुत गहराई है और भारत ने पहली ही गेंद से जिस इरादे के साथ शुरुआत की, हमारे लिए अहम था कि जहां संभव हो उन्हें दबाव में रखें। आज हमें काफी दबाव में डाला गया, लेकिन हमारे लिए यह सीखने और वापसी करने का अच्छा मौका था।

सेंटनर ने खेली 47 रनों की पारी

कप्तान सेंटनर ने इस मैच में 27 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 6 चैकों के साथ नाबाद 47 रन बनाए। अपनी बैटिंग को लेकर सेंटनर ने कहा, विकेट बहुत अच्छा था और आउटफील्ड तेज थी, मुझे यहां खेलने में मजा आया। सेंटनर ने इस मैच में कुल 2 ओवर फेंके, जिसमें 27 रन देने के बावजूद कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। उन्होंने कहा, यहां ओस थी। एक स्पिनर के तौर पर बस गेंद पकड़ने की कोशिश कर रहा था, जो चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आगे बढ़ना होता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder